Flax seeds:अलसी के बीज से मिलते हैं गजब के फायदे,जानें कैसे खाने चाहिए?

Flax seeds health benefits aur Alsi ke Fayde: अलसी (Flax seeds) के बीज तिल, सरसों, मूंगफली की तरह तेल का अच्छा स्रोत है। यह आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि जो लोग नियमित रूप से अलसी के बीज का सेवन करते हैं। वे हमेशा स्वस्थ और निरोग रहते हैं। वहीं आयुर्वेद में भी इसे वात, कफ, पित्त विनाशिनी कहा गया है। इसमें ओमेगा 3 भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो धमनियों में कोलेस्ट्रॉल को जमने से रोकता है। इससे हमारा दिल का स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। आइए जानते हैं कि अलसी के बीजों का सेवन कैसे करना चाहिए और इसके क्या फायदे होते हैं।
1-खांसी और दमा में फायदेमंद
अलसी खांसी और दमा में भी फायदेमंद होता है। इसका काढ़ा बनाकर सुबह-शाम पीने से लाभ मिलता है। इसके लिए आप एक चम्मच बीज को बारह घंटे पानी में भिगोएं। सुबह के रखे पानी को शाम को और शाम के रखे पानी को सुबह के समय सेवन करें।
2- घाव को जल्दी भरेगा जलन में भी मिलेगा आराम
अलसी का तेल घाव को जल्दी भरने और जलन को भी कम करने में मदद करता है। अगर आप कहीं से जल जाएं तो आप तुरंत अलसी का तेल और चूने का निथरा हुआ पानी बराबर मात्रा में मिलाकर लगा लें। इससे जलन भी कम होगी और घाव भी जल्द जाएगा।
3 यूरिन प्रोब्लेम्स को करता है दूर
जिन लोगों को यूरीन संबंधित परेशानियां रहती हैं वो दो चम्मच अलसी बीज के चूर्ण में एक चम्मच मिश्री का चूर्ण मिलाकर दिन में दो से तीन बार लें। ऐसा करने से आपको जरूर फायदा मिलेगा।
4- कब्ज से छुटकारा
- अगर आपको कब्ज की समस्या रहती हैं तो आप रात में सोने से पहले एक चम्मच अलसी के चूर्ण को दूध में मिलाकर पी सकते हैं।
5- जुकाम खांसी में मिलता है आराम
अलसी के बीज जुकाम और खांसी में तुरंत आराम देने में मदद करते हैं। इसके लिए आप दो कप पानी में एक चम्मच अलसी डालें। फिर इसे धीमी आंच पर उबालें, जब आधा पानी बच जाए तो उतार कर छान लें। इसके बाद आप इसमें गुड़ या शहद मिला कर पी सकते हैं।
6- डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों के लिए भी अलसी के बीज फायदेमंद होती है। आप जब रोटी बनाने के लिए जो आटा गूंथते हैं, तो उसी में ही चार चम्मच अलसी मिलाकर रोटी बना लें। इसका सेवन करने से शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।
7- मानसिक तनाव को करता है काम
अलसी के बीज नींद की कमी और मानसिक तनाव में आराम पहुंचाने में भी मदद करते है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अलसी के तेल को अरंडी के तेल में मिलाकर सिर और पैर के तलवों पर मालिश करें। ऐसा करने से नींद जल्दी आती है और मानसिक तनाव भी कम होता है।
ये है अलसी के सेवन करने का सही तरीका
अधिकतर लोग अलसी का सेवन करते हैं, लेकिन उन्हें इसका सही तरीका नहीं पता होता है।
-आप एक बार में 200 ग्राम बीच लें फिर कड़ाही में डाल कर धीमी आंच पर रखें।
-इसके बाद इसमें देशी घी डालें और धीरे-धीरे चम्मच से चलाते रहें।
- जब अलसी चट-चट की आवाज करने लगे तो गैस का फ्लेम बंद कर दें।
-बीजों को ठंडा होने के बाद आप मिक्सी में डाल कर दरदरा बना लें।
-अब इसे एक बर्तन में भरकर रख दें।
ये भी पढ़ें- Thyroid Problem: थायराइड बढ़ने पर शरीर देता है ये संकेत, इन फूड से करें कंट्रोल
नोट : यहां बताए गए उक्त सभी उपाय उपचार सामान्य हैं, प्रयोग करने से पहले अपने वैद्य जी या आयुर्वेद विशेषज्ञ से सलाह अवश्य करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS