Pregnancy Tips: जल्दी करना चाहती हैं कंसीव तो रोज खाएं ये चीजें, इस बार नहीं होगा फेल

Foods to increase Fertility: बिगड़ता लाइफस्टाइल, खराब खानपान और बढ़ते तनाव की वजह से महिलाएं इंफर्टिलिटी का शिकार हो रही हैं। इसकी वजह से उनकी निजी जिंदगी भी प्रभावित हो रही है, कई बार आपके शरीर में कुछ विटामिन्स और पोषक तत्वों की कमी की वजह से भी ऐसा हो सकता है। ऐसे कई अध्ययनों में भी साबित हो चुका है कि डाइट फर्टिलिटी को प्रभावित कर सकती है। यहां कुछ फूड्स के बारे में बताया जा रहा है जो इंफर्टिलिटी की समस्या को दूर करने में मदद कर सकते हैं।
1- अंजीर (Fig)
अंजीर में ओमेगा 3, आयरन, फैटी एसिड, फिनोल जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, इस ड्राईफ्रूट का सेवन करने से इंफर्टिलिटी में सुधार होता है और बॉडी हेल्दी रहती है। यह महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए अच्छा रहता है। इसके साथ ही यह पीसीओएस ( PCOS) में भी फायदेमंद होती है, जो बांझपन के कारणों में से एक है।
2- अनार (Pomegranates)
अनार में एंटीऑक्सीडेंट और कई ऐसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अनार में विटामिन सी, विटामिन के, फोलेट और कई अन्य विटामिन और खनिज शामिल हैं, जो फर्टिलिटी को बढ़ाते है।
3- काजू (Cashew)
कई रिचर्स में दावा किया या है कि काजू में जिंक प्रचुर मात्रा में होता है, इससे शरीर तो मजबूत होता ही है, इसके साथ ही यह प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।
4- दालचीनी (Cinnamon)
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि दालचीनी मेटाबॉलिज्म (Metabolism) को बढ़ाकर महिलाओं की प्रजनन क्षमता को प्रभावित करती है और सामान्य मासिक धर्म प्रवाह (Normal Menstruation Flow) को भी कंट्रोल करती है।
5-गाय का दूध (A2 cow’s milk)
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो A2 गाय का दूध प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ ही यह प्रेगनेंसी के टाइम पर महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। इसमें वसा में घुलनशील विटामिन जैसे विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन डी, विटामिन के और विटामिन के2 भरपूर मात्रा में होते है।
ये भी पढ़ें- Pregnancy Tips: गर्भावस्था में हो रही ब्लीडिंग साबित होगी जानलेवा, जानें इसके कारण और कैसे करें इलाज
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS