गले की खराश की समस्या से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपचार, तुरंत मिलेगा आराम

गले की खराश की समस्या से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपचार, तुरंत मिलेगा आराम
X
बदलते मौसम के साथ साथ लोगों को कई तरीके की समस्याएं भी हो रही हैं। जिसमें गले की खराश भी शामिल है। आप चाहें तो इसके लिए आप घरेलू नुस्खे भी अपना सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको गले की खराश की समस्या दूर करने के लिए घरेलू उपचार बताने जा रहे हैं, जिससे आपको काफी आराम मिलेगा।

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। वहीं बदलते मौसम के साथ साथ लोगों को कई तरीके की समस्याएं भी हो रही हैं। जिसमें गले की खराश भी शामिल है। आप चाहें तो इसके लिए आप घरेलू नुस्खे भी अपना सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको गले की खराश की समस्या दूर करने के लिए घरेलू उपचार बताने जा रहे हैं, जिससे आपको काफी आराम मिलेगा। तो आइए जानते हैं। गले की खराश से राहत पाने के लिए घरेलू उपाय।

इसके लिए आपको अदरक और शहद चाहिए होगा। यह दोनों ही चीजें घर में आसानी से मिल जाती हैं। यह दोनों ही चीजें इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। आप इन दोनों चीजों की मदद से गले की खराश की दिक्कत से भी राहत पा सकते हैं। इसके लिए आपको बस इस तरह से इस्तेमाल करना है।

Also Read: सफेद पानी की समस्या से राहत पाने के लिए अपनाएं ये Home Remedies, नहीं जाना पड़ेगा डॉक्टर के पास

विधी

- इसके लिए आप सबसे पहले एक अदरक का टुकड़ा लें और उसे पानी में अच्छी तरह धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें।

- इसके बाद अब अदरक के इन टुकड़ों को दो गिलास पानी में मिलाकर किसी बर्तन में उबाल लें।

- इसे तब तक उबालें जब तक यह पानी एक गिलास न हो जाए।

- अब पानी को छानकर एक गिलास में रखें और इसमें एक चम्मच शहद मिक्स करें।

- अब आप इस पानी को धीरे धीरे पीते रहें। इसका सेवन करने के साथ-साथ आप इसी पानी से गरारे भी कर सकते हैं। इससे आपकी गले की खराश की दिक्कत बहुत ही जल्द ठीक हो जाएगी।

Tags

Next Story