पेट फूलने की रहती है दिक्कत तो अपनाएं ये कमाल का नुस्खा,तुंरत मिलेगा आराम

गलत खानपान और लाइफस्टाइल के चलते लोगों को तरह तरह की समस्याएं रहने लगी हैं। जिसमें ज्यादातर लोगों को पेट फूलना, कब्ज और गैस जैसी दिक्कतें होने लगीं हैं। ऐसे में लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं अगर आप भी ऐसी ही किसी दिक्कत से परेशान हैं, तो हम आपको आज कुछ ऐसे योगा बताने जा रहे हैं। जो इस परेशानी से राहत दिलाने में मदद भी करेगा। इसके साथ ये आपका वजन भी कम करेगा। तो आइए जानते हैं इन योगा के बारे में।
सबसे पहले जानते हैं पेट में गैस बनने के कारण क्या हैं
- भूख न लगना
- बदबूदार सांसें आना
-पेट में सूजन रहना
- उल्टी
- दस्त होना
- पेट फूलना
- पेट में दर्द होना
- बदहजमी
जानें क्या हैं कारण
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पेट में दो तरह की गैस बनती है। पहली नाभि के ऊपर जब खाना भोजन हजम नहीं हो पाता है। इसमें उल्टी, डकार जैसे लक्षण नजर आते हैं।
दूसरी तरह की गैस आंतों में बनती हैं जब वहां मल रह जाता है। इसमें बैली लटककना, भूख न लगना जैसे लक्षण नजर आते हैं।
Also Read: वेट कम करना है तो पिएं मूंग दाल का सूप, जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी
ऐसे पाएं राहत
- पहली एक्सरसाइज को करने के लिए आप सबसे पहले घुटनों के बल बैठ जाएं और बॉडी को आगे की तरफ झुकाएं। इसके बाद दोनों हाथों को फर्श पर रखें। फिर एड़ियों और हाथों के सहारे कूल्हों को ऊपर की तरफ उठाएं। आप सांस छोड़ते हुए गर्दन को अंदर की तरफ करें। इसे करते हुए ध्यान रखें कि घुटने थोड़े से मुड़े हुए और रीढ़ की हड्डी एकदम सीधी होनी चाहिए।
- दूसरी एक्सरसाइज को करने के लिए आप सबसे पहले जमीन पर सीधे लेट जाएं और घुटनों को मोड़ते हुए सीने तक लाएं। ऐसे ही दूसरे पैर के साथ भी करें। इसे आप कम से कम 3-4 बार करें। फिर दोनों पैरों को एक साथ मोड़कर छाती तक लेकर आएं। इस दौरान धीरे धीरें सांस बाहर छोड़ें
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS