Gharelu Nuskhe: आपके मसालेदानी में छुपे हैं कई बीमारियों के इलाज

Gharelu Nuskhe: आपके मसालेदानी में छुपे हैं कई बीमारियों के इलाज
X
Gharelu Nuskhe: लोगों को पता ही नहीं होता है कि उनके किचन में कई बीमारियों को इलाज छुपा होता है। वहीं आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपके किचन में कुछ ऐसे मसाले होते हैं। जो जड़ी बूटी का काम करते हैं और आपको कई बीमारी से निजात दिलाते हैं।

Gharelu Nuskhe: बीमारियों के इलाज के लिए आर्युवेद सबसे बेहतरीन तरीका माना जाता है। कुदरत ने कई ऐसी जड़ी बूटी दी हैं जिनसे बिना किसी नुकसान के कई बीमीरियों का इलाज किया जा सकता है। वहीं लोगों को पता ही नहीं होता है कि उनके किचन में कई ऐसे मसाले मौजूद होते हैं। जो कई बीमारी के इलाज में काम आते हैं। इसी बीच आज हम आपको कुछ ऐसे मसाले बताने जा रहे हैं। जिनका इस्तेमाल आप कई बीमारी के इलाज और खुद को हेल्थी रखने के लिए कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं। आपके किचन में मौजूद उन मसालों के बारे में।

जीरा

  • जीरा लगभग सभी सब्जियों में इस्तेमाल किया जाता है। ये सब्जियों की शान माना जाता है।
  • -ब्रीदिंग सिस्टम को अच्छा करता है।
  • -पाचनतंत्र को मजबूत भी करता है।
  • -लिवर से संबंधित परेशानियों को भी दूर रखता है।

हल्दी

  • शायद ही भारत का कोई ऐसा घर हो जहां हल्दी ना मौजूद हो। यह एंटी-सेप्टिक का काम करती है।
  • -हल्दी डाइजेशन को बेहतरीन करती है।
  • -इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनाती है।
  • -बढ़ते बच्चों के दिमाग को विकास के लिए काफी फायदेमंद होती है।
  • -चेहरे पर निखार लाने का भी काम करती है।
  • -दाग-धब्बों को दूर करती है।

दालचीनी

  • -दालचीनी डाइजेशन सिस्टम को बेहतरीन बनाता है।
  • -दिल को स्वस्थ रखता है।
  • -आपके ब्रेन को भी एक्टिव रखता है।

इलायची

  • -रेस्पीरेटरी सिस्टम में ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा को बैलेंस करता है।
  • -किडनी और ओरल हेल्थ के लिए भी फायदा पहुंचाता है।

केसर

  • -हार्मोनल हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद है।
  • -स्किन अच्छा करता है।
  • -आंखों की रोशनी बढ़ाता है।
  • -डाइजेशन सिस्टम को मजबूत बनाता है।



Tags

Next Story