Skin care: किसी भी मौसम में कम नहीं होगा चेहरे का निखार, अपनाएं ये स्कीन केयर टिप्स

Skin Care Tips: अक्टूबर लगते ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बदलते मौसम में स्किन ड्राई होने लगती है, जिससे खूबसूरती भी उतरने लगती है। खूबसूरती को बचाने के लिए बदलते मौसम में लोग तरह-तरह के स्कीन केयर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन उसका उतना असर नहीं पड़ता है। अगर आप बदलते मौसम में अपनी खूबसूरती को बचाना चाहती हैं, तो इस आर्टिकल में आपको सारी जानकारी के बारे में बताया गया है, जिससे आप अपने निखार को कम होने से बचा सकती हैं। बता दें कि सर्दी शुरु होते ही आमतौर लोग ठंड से बचने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। इससे स्क्रिनकी ड्राईनेस बढ़ने से स्किन का रंग भी काला पड़ने लगता है।
पर्याप्त मात्रा में पिएं पानी
सर्दी का मौसम शुरु होते ही लोग पानी पीना कम कर देते हैं। इससे उनकी शरीर में पानी की कमी हो जाती है। जिससे उनकी स्कीन ड्राई हो जाती है। इस वजह से लोगों के चेहरे पर रिंकल्स भी दिखने लगते हैं। इस मौसम में त्वचा की नमीं को बचाने के लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। इसके अलावा रोजाना 5 भींगे हुए बादाम भी खाना चाहिए। बदलते मौसम में यह आपके के लिए बेहद फायदेमंद होती है।
चेहरे को ऐसे रखें साफ
सर्दी के मौसम में चेहरे को साफ रखना बेहद जरुरी होता है। इसलिए आपको सोने से पहले चेहरे को साफ करके सोना चाहिए। चेहरे को साफ करने के लिए फेसवॉस का उपयोग कर सकते हैं। चेहरे को साफ करने के बाद फेस पर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे त्वाचा आप अपनी त्वचा कोमल रहती है।
चेहरे पर लगाए बादाम का तेल
इसके अलावा त्वचा को कोमल बनाने के लिए आपको बादाम के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। रात को सोने से पहले अपने चेहरे बादाम के तेल की रोज मालिस करना चाहिए। ऐेसा करने से आपके फेस के निखार को बचा सकते हैं।
शरीर पर लगाए नारियल का तेल
सर्दी के मौसम में त्वचा को रुखेपन से बचाने के लिए आपको नहाने से पहले शरीर पर नारियल का तेल लगाना चाहिए। ऐसा करने से रक्त संचार तेज होता है जिससे त्वचा में कसाव आता है। जिससे आपकी त्वचा ग्लो करने लगती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS