स्किन से लेकर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है हरी मटर

स्किन से लेकर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है हरी मटर
X
हरी मटर में ऐंटी-ऑक्सिडेंट और ऐंटी-इन्फ्लेमेट्री गुण मौजूद होता है। जिससे शरीर को जरूरत के हिसाब से विटामिनस मिल जाते हैं। मटर में विटमिन सी, विटमिन ई, ओमेगा 3, फैट और जिंक भी पाया जाता है। फाइबर, फ्लेवेनॉएड्स, स्टार्च और प्रोटीन से भरपूर मटर शरीर को सभी पोषक तत्वों से भरपूर रखती है।

सर्दियों के मैसम में लोगों को कई तरह की बीमारी घेर लेती है। लेकिन इस मौसम में हरी सब्जियां भी खूब खाने को मिलती है जो आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। मटर का स्वाद मीठा होता है और इस सीजन तो इसकी भरमार होती है। चलिए आपको बता हैं सर्दियों में मटर खाने के अनोखे फायदों के बारे में...

हरी मटर में ऐंटी-ऑक्सिडेंट और ऐंटी-इन्फ्लेमेट्री गुण मौजूद होता है। जिससे शरीर को जरूरत के हिसाब से विटामिनस मिल जाते हैं। मटर में विटमिन सी, विटमिन ई, ओमेगा 3, फैट और जिंक भी पाया जाता है। फाइबर, फ्लेवेनॉएड्स, स्टार्च और प्रोटीन से भरपूर मटर शरीर को सभी पोषक तत्वों से भरपूर रखती है।

ये हैं फायदे

वेट कम करता है

- मटर में फैट कम होता है जिसकी वजह से वजन भी कंट्रोल में रहता है।

झाइंया कम करता है

- अगर आप चेहरे पर झाइयों से परेशान हैं तो मटर के पेस्ट को चेहरे पर लगाकर आधे घंटे के बाद धो लें।

दिमाग करता है तेज

- अगर आपको लगता है कि आप रोज की बातों को भूलते जा रहे हैं तो मटर का सेवन करें। मटर स्मरण शक्ति बढ़ाने में मददगार है।

घाव करता है ठीक

- शरीर के किसी भाग में जल जाने पर मटर के दानों का पेस्ट बनाकर लगा लें। इससे जले हुए भाग में ठंडक मिलेगी। और मटर घाव को बढ़ने नहीं देगा।

कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को करता है कम

- मटर खाने का सबसे बड़ा फायदा होता है कि यह कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है। जिससे दिल की बीमारी दूर होती है।

लंबे समय तक रखता जवां

- हरी मटर को रोजाना खाने से आप लंबे समय तक जवां नजर आते हैं और बढ़ती उम्र का असर जल्दी दिखाई नहीं देता।

इम्यूनिटी बढ़ाता है

- मटर में फ्लेवेनॉएड्स और अल्फा कैरटीन और बीटा कैरटीन पाया जाता है। जो इम्यूनिटी बढ़ाता है।

Also Read: इस देश में अब पीरियड्स का सामान मिलेगा मुफ्त

पेट के कैंसर से बचाव करता है

- फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर हरी मटर पेट के कैंसर से बचाव करने में सहायक होता है।

कब्ज दूर करता है

- फाइबर की वजह से हरी मटर कब्ज दूर करने में फायदेमंद होता है।

ज्वाइंट्स के दर्द से मिलती है राहत

- अक्सर ठंड में ज्वाइंट्स में दर्द होने लगता है। इन समस्याओं को दूर करने में भी मटर बहुत फायदेमंद है।




Tags

Next Story