Workout for Heart Patients: जिम में वर्कआउट करते समय दिल का भी रखें ख्याल, पढ़िये क्या सावधानियां बरतें

Health Tips: अगर आप बहुत अधिक जिम या वर्कआउट करते हैं, तो आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। दरअसल, बहुत ज्यादा वर्कआउट आपके लिए हृदय रोग का कारण बन सकता है। आपने भी कई बार खबर सुनी होगी कि वर्कआउट करने के दौरान या एक्सरसाइज करने के कुछ पलों के बाद हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह खबर सुनकर ह्रदय रोगी जिम जाने या घर पर भी एक्सरसाइज करने से घबराने लगते हैं। दरअसल, एक्सरसाइज करने से हार्ट अटैक का खतरा नहीं बढ़ता है, लेकिन क्षमता से अधिक एक्सरसाइज की जाए तो यह ह्दय के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। आज की खबर में हम आपको जिम में वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक से बचने के लिए कुछ जरूरी उपाय बताने जा रहे हैं।
अत्याधिक व्यायाम करने से बचें
पहले व्यायाम प्रक्रिया को ठीक से समझें क्योंकि एक मध्यम कसरत आपको लाभ प्राप्त करने में मददगार साबित हो सकती है। ज्यादा व्यायाम करने से हृदय गति बढ़ सकती है और बाद में दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ सकता है। जब भी ऐसा कुछ महसूस हो तो व्यायाम करना बंद कर देना चाहिए और किसी चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर किसी को सीने में लगातार दर्द या सांस लेने में तकलीफ या चक्कर आना, अत्यधिक पसीना आना और छाती में जमाव जैसे लक्षण महसूस हों, तो तुरंत व्यायाम करना बंद कर देना चाहिए।
समय-समय पर पिएं पानी
जहां वर्कआउट करना महत्वपूर्ण है, वहीं शरीर पर नजर रखना भी महत्वपूर्ण है। वर्कआउट से आपको पसीना आ सकता है और इस तरह आपका शरीर निर्जलित हो सकता है। आपको समय-समय पर पानी जरूर पीना चाहिए, जिससे पानी की कमी न होने पाए।
खाने के बाद कभी भी जिम न जाएं
भोजन करने के तुरंत बाद व्यायाम करने से भी बचना चाहिए। भरे पेट वर्कआउट करने से आपके शरीर को केवल नुकसान हो सकता है और इससे आपको कुछ भी अच्छा हासिल नहीं होगा।
स्टेरॉयड लेने से बचें
विशेषज्ञों का कहना है कि कई फिटनेस प्रेमी, उम्र की परवाह किए बिना, स्टेरॉयड या सिंथेटिक प्रोटीन का उपयोग करते हैं, जो बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। यह आंतरिक अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है और कई स्वास्थ्य जटिलताओं को जन्म दे सकता है।
किसे अधिक सावधान रहना चाहिए
एक कार्डियोलॉजिस्ट के अनुसार बहुत अधिक शारीरिक गतिविधि में शामिल होने से दिल को नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा, उच्च रक्तचाप, उच्च कोलेस्ट्रॉल या मधुमेह वाले लोगों को जिम प्रशिक्षण शुरू करने से पहले हृदय रोग विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए।
अपने स्वास्थ्य की जांच कराएं
यदि आपकी उम्र 50 के आस पास या इससे अधिक है, तो पहले आप किसी कार्डियोलॉजिस्ट से अपनी जांच करवाएं। सब कुछ सही होने के बाद ही आप जिम जाना शुरु करें।
Also Read: Skin Care Tips: सुबह से लेकर रात तक ऐसे करें अपनी स्किन की केयर, चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS