Health Tips: आपके किचन में मौजूद ये 10 चीजें बन रहीं कैंसर की वजह

Health Tips: आपके किचन में मौजूद ये 10 चीजें बन रहीं कैंसर की वजह
X
Health Tips : सिर्फ शराब, सिगरेट जैसी चीजों से ही कैंसर नहीं होता है बल्कि किचन में भी कई ऐसी चीजें होती हैं। जिनसे कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी होने का खतरा होता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किचन में ऐसी कौन सी चीजे हैं। जिनके इस्तेमाल से कैंसर होने का खतरा होता है।

Health Tips : कैंसर एक बहुत ही खतरनाक बीमारी है। यह कैंसर कई तरह के होते हैं। यह एक ऐसी बीमारी है जो समय पर न पता चले तो मौत के दरवाजे तक ले जाती है। वहीं कुछ कैंसर ऐसे भी होते हैं, जिनका अगर समय पर पता चल जाए तो मरीज की जान भी बचाई जा सकती है।

ऐसा नहीं है कि सिर्फ शराब, सिगरेट जैसी चीजों से कैंसर होता है बल्कि किचन में भी कई ऐसी चीजें होती हैं। जिनसे कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी होने का खतरा होता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किचन में ऐसी कौन सी चीजे हैं। जिनके इस्तेमाल से कैंसर होने का खतरा होता है।

टैप वॉटर



डेली पीने वाला नल का पानी भी कैंसर जैसी बीमारी दे सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नल के पानी में ऐसे कई कीटाणु और जहरीले तत्व पाए गए हैं। जो कैंसर सेल्स को बढ़ावा देते हैं।

प्लास्टिक से बनी चीजे



अक्सर महिलाएं किचन में प्लास्टिक से बने बर्तनों का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन उन्हें ये नहीं पता होता कि ये बर्तन शरीर में जाकर कैंसर सेल्स को बढ़ाते हैं। प्लास्टिक के बर्तन में खाना गर्म करते वक्त टॉक्सिंस इंसुलिन को बढ़ाकर फैट सेल्स को रिलीज करते हैं। जो कि कैंसर की वजह बनते हैं।

गर्म चाय पीना


अक्सर लोग चाय के शौकीन होते हैं। रिसर्च में पाया गया कि गर्म चाय पीने से इसोफेगल कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

हीटिंग टेकआउट कंटेनर


हीटिंग टेकआउट कंटेनर के इस्तेमाल से आप कैंसर की चपेट में आ सकते हैं। तेज फेलम पर इन कंटेनर पर खाना गर्म करने से यह PFCs कोटिंग पर असर डालता है। यह तत्व पेट में जाकर कैंसर, लीवर और डाइजेस्टिव सिस्टम जैसी परेशानियों का कारण भी बनता है।

किचन का गंदा कपड़ा


अक्सर महिलाएं अपने किचन को साफ-सुथरा रखने के लिए किचन में एक कपड़ा रखती हैं। जिसे साफी भी कहा जाता है। जो सबसे ज्यादा गंदा होता है। वह कपड़ा 98% प्रदूषित होता है। जिससे कैंसर होने का खतरा होता है।

प्रोसेस्ड फूड्स


प्रोसेस्ड फूड से कोलोरेक्टल और पेट के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इनमें शुगर, तेल या फैट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जिससे कैंसर का खतरा बढ़ता है।

रिफाइंड ऑयल


तेल को रिफाइंड की गंध को दूर करने के लिए कई सारे एसिड यूज होते हैं। जिससे कैंसर होने की खतरा होता है।

एल्युमिनियम फॉयल


महिलाएं अक्सर खाना पैक करने के लिए एल्यूमीनियम फॉयल का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इसका ज्यादा इस्तेमाल शरीर में जिंक के अवशोषण में समस्या पैदा करती है। जो कैंसर का कारण बनता है।

टूटे हुए बर्तन


अक्सर महिलाएं अपनी पसंदीदा क्राकरी को टूटने के बाद भी इस्तेमाल करती हैं। टूटी हुई क्रॉकरी अच्छी तरह साफ नहीं होती और कीटाणु इसके छोटे खांचे में बस जाते हैं। जो कैंसर होने की वजह बनता है।

प्लास्टिक चॉपिंग बोर्ड



बीमारी पैदा करने वाले बैक्टीरिया प्लास्टिक चॉपिंग बोर्ड में होते हैं। वहीं प्लास्टिक में मौजूद हानिकारक तत्व भी खाने में मिल जाते हैं। जिससे कैंसर जैसी बीमारी होने का खतरा होता है।


Tags

Next Story