Health Tips: गुणों से भरपूर है एलोवेरा, खाली पेट इसके जूस के सेवन से मिलते हैं कई फायदे

Health Tips: गुणों से भरपूर है एलोवेरा, खाली पेट इसके जूस के सेवन से मिलते हैं कई फायदे
X
Health Tips: एलोवेरा (Aloe Vera) अपने गुणों और विशेषताओं के लिए पूरे विश्व में तेजी से लोकप्रियता हासिल कर रहा है। प्राचीन समय से इसका इस्तेमाल चिकित्सीय गुणों (Properties of Aloe Vera) के लिए किया जा रहा है। अपनी इस स्टोरी में हम आपको खाली पेट एलोवेरा जूस पीने के फायदे बताएंगे...

Health Tips: एलोवेरा (Aloe Vera) अपने गुणों और विशेषताओं के लिए पूरे विश्व में तेजी से लोकप्रियता हासिल कर रहा है। प्राचीन समय से इसका इस्तेमाल चिकित्सीय गुणों (Properties of Aloe Vera) के लिए किया जा रहा है। मिस्र की रानियां नेफ़र्टिटी और क्लियोपेट्रा इसे अपने सौंदर्य आहार के लिए इस्तेमाल करती थी। पहले के सैनिकों के घावों के इलाज के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता रहा। एलोवेरा विटामिन, मिनरल, एंजाइम, सैपोनिन और अमीनो एसिड से भरा हुआ होता है। यह विटामिन ए, सी, ई, फोलिक एसिड, कोलीन का भंडार है और इसके कई पाचन, त्वचा देखभाल, डेंटल हेल्थ जैसे कई स्वास्थ्य लाभ हैं। इसमें कैल्शियम, क्रोमियम, तांबा, सेलेनियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, पोटेशियम, सोडियम और जिंक भी पाया जाता है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि खाली पेट एलोवेरा जूस (Aloe Vera Juice) पीना वजन कम करने, आपके शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण में सुधार और पाचन क्रिया में सुधार लाने का एक प्रभावी तरीका है। एलोवेरा जूस दांतों के स्वास्थ्य (Aloe Vera Juice for Dental Health) को बनाए रखने में भी मदद कर सकता है। अपनी इस स्टोरी में हम आपको खाली पेट एलोवेरा जूस पीने के फायदे बताएंगे...

  • एलोवेरा जूस में पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। एंटीऑक्सिडेंट हेल्थ के लिए काफी लाभदायक होते हैं।
  • एलोवेरा में प्रीबायोटिक कंपाउंड भी होते हैं जो आंत में हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ने में मदद करते हैं और पाचन तंत्र के इष्टतम कामकाज में मदद करते हैं।
  • यह आंतों में पानी की मात्रा को बढ़ाता है जिससे हमारी पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है।
  • एलोवेरा जूस और माउथवॉश अपने संभावित जीवाणुरोधी गुणों के कारण विभिन्न डेंटल और ओरल कंडीशन में सुधार कर सकते हैं।
  • अपने एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है, एलोवेरा मसूड़ों या किसी अन्य डेंटल इंफेक्शन में सूजन के इलाज में उपयोगी है।
  • एलोवेरा डायबिटीज को मैनेज करने में भी बहुत मददगार है क्योंकि यह ब्लड शुगर और इंसुलिन के लेवल को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है और हृदय रोगों से बचाता है।

Note: यहां दी गई जानकारी सामान्य ज्ञान पर आधारित है। इन्हें फॉलो करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह अवश्य ले लें।

Tags

Next Story