Health Tips: अपने दिल का रखें ख्याल, कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें

Health Tips: अपने दिल का रखें ख्याल, कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें
X
Health Tips: बहुत से लोगों को कम उम्र में कोलेस्ट्रॉल की समस्या नहीं होती है। लेकिन उम्र के साथ यह समस्या बढ़ती जाती है। इसके साथ ही ये समस्या जेनेटिक भी होती है। ऐसे में आपको खान-पान के प्रति सतर्क रहना जरूरी है। अपनी इस स्टोरी में हम आपको कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रखने वाले खाने के बारे में बताएंगे...

Health Tips: बहुत से लोगों को कम उम्र में कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की समस्या नहीं होती है। लेकिन उम्र के साथ यह समस्या बढ़ती जाती है। इसके साथ ही ये समस्या जेनेटिक (Genetic) भी होती है। जिसका मतलब है कि अगर परिवार में इस समस्या का इतिहास रहा है, तो अगली पीढ़ी को कोलेस्ट्रॉल लेवल (Cholesterol Level) बढ़नें का खतरा बना रहता है। ऐसे में आपको खान-पान के प्रति सतर्क रहना जरूरी है। अपनी इस स्टोरी में हम आपको कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल (Cholesterol Level Control) रखने वाले खाने के बारे में बताएंगे...

गुड कोलेस्ट्रॉल से भरपूर चीजों का करें सेवन

ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना काफी जरूरी है जो विटामिन बी 12 और गुड कोलेस्ट्रॉल से भरपूर होते हैं। जैतून का तेल, ड्राई फ्रूट्स और सीड्स जैसी चीजें इन पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकती हैं।

ओट्स का सेवन

नाश्ते में लिए गए ओट्स शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करते हैं। आप अपने ओट्स में अलग-अलग प्रकार के सीजन फलों को शामिल कर सकते हैं, इससे शरीर को महत्वपूर्ण पोषक तत्व प्राप्त करने में मदद मिलती है।

लहसुन

अपने दोपहर के भोजन की शुरुआत लहसुन के टुकड़े के साथ करें। हेल्थ एक्सपर्टस के अनुसार लहसुन कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके साथ ही ये कई अन्य स्वास्थ्य लाभ से भरपूर होता है।

ग्रीन टी

ग्रीन टी में फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनोल होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए प्रतिदिन कम से कम एक कप ग्रीन टी का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी आपको हाई कोलेस्ट्रॉल से दूर रखने में मदद करती है। एक महीने तक रोजाना एक स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

Tags

Next Story