Health Tips: पीरियड्स में दही खाने के होते हैं नुकसान, यहां जाने इस बात में कितनी है सच्चाई!

Health Tips: आपने अक्सर घर के बड़ों को पीरियड्स (Periods) के दौरान कुछ खाने की चीजों से दूर रहने के लिए कहते सुना होगा। जिनमें से कुछ चीजों को लेकर के तो उनकी राय सही होती है, लेकिन कुछ बातों को वो इसलिए मानते आए हैं क्योंकि उन्होंने अपने बड़ों से सुनी है। दरअसल पीरियड्स के दौरान (During Periods) महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव (Hormonals Changes) होते हैं, जिनके कारण उन्हें पेट दर्द, कमर दर्द जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बता दें कि पीरियड्स के दौरान गर्भाशय में सिकुड़न (Uterine Contractions) होती है, जिसके कारण पेट में दर्द होता है। ये सिकुड़न ठंडी चीजें खाने के कारण होती हैं। अपनी इस स्टोरी में हम आपको बताएंगे कि बुजुर्गों द्वारा कही जाने वाली बात की पीरियड्स में दही नहीं खाना चाहिए ये किस हद तक सही है।
दही की तासीर ठंडी होती है, जिस कारण इसका सेवन करने से हमारा शरीर ठंडा रहता है। इसलिए अगर आपको पीरियड्स के दौरान तेज दर्द होता है, तो ऐसे में आपको दही से दूर ही रहना चाहिए। वहीं दूसरी ओर अगर एक्सपर्ट्स की मानें तो ये केवल एक मिथ है। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो सूजन कम करने में असरदार होते हैं। इसके साथ ही मासिक धर्म के दौरान दही का सेवन करने से मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन कम होती है। इसके साथ ही इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत करने के साथ उन्हें ताकत देता है। इसके अलावा दही का सेवन करने से टेंशन की परेशानी से भी छुटकारा मिलता है। इसके अलावा अगर आप पीरियड्स के दौरान पाचन की समस्याओं को सामना करती हैं, तो दही में पाए जाने वाले गुड बैक्टीरिया आपकी समस्या को कम कर सकते हैं।
ऐसे करें सेवन
पीरियड्स के दौरान दही का सेवन करते समय इस बात पर ध्यान दें कि ये हमेशा ताजा हो। इसके साथ ही आप इसका सेवन केवल दिन में ही करें तो अच्छा है वर्ना आपकी सेहत पर इसका खराब असर पड़ सकता है। दही ठंडा होता है इसलिए रात में इसका सेवन किए जानें पर ये सर्दी-जुखाम जैसी समस्याओं को दावत दे सकता है। वहीं अगर आप पुराना दही खाती हैं तो इससे आपको एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है। इन बातों का ध्यान दही का सेवन करते हुए सिर्फ पीरियड्स के दौरान ही नहीं बल्कि सामान्य रूप से भी रखना चाहिए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS