Health Tips: अगर पीरियड्स हो गए हैं लेट तो ये घरेलू उपाय दिलाएंगे आपको Irregular Periods से छुटकारा

Health Tips: हर लड़की की जिंदगी में पीरियड्स (Periods) लव-हेट-रिलेशनशिप (Love-Hate-Relationship) की तरह होता है। आप जब उससे काफी समय के लिए दूर होते हैं तब आप उसे मिस करते हैं और जब वो साथ हो तो बर्दाश्त नहीं होता है। आजकल लेट पीरियड्स (Late periods) या इर्रेगुलर पीरियड्स (Irregular Periods) की समस्या काफी आम हो गई है। आपकी लाइफ के स्ट्रेस, बीमारी, दवाएं और रुटीन में बदलाव कुछ ऐसे कारण हैं जिनसे लेट पीरियड्स की समस्या (Late Periods Problem) पैदा होती है। यहां हम आपको इस समस्या से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू उपाय बताएंगे...
पपीता
पपीता गर्भाशय में संकुचन को उत्तेजित करता है और एस्ट्रोजन के उत्पादन को बढ़ावा देता है, जो दोनों ही पीरियड को ट्रिगर करने में मदद करते हैं। अगर आपके पीरिड्स लेट हैं तो दिन में दो बार इसके जूस या फिर ऐसे ही इसका सेवन करें। पापीता का सेवन आप पीरियड्स के होनें तक करें।
सौंफ
खाने के बाद माउथ फ्रेशनर का काम करने वाली सौंफ गर्भाशय में रक्त के प्रवाह को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। इसका सीधा असर आपके मासिक धर्म चक्र पर पड़ता है। दो बड़े चम्मच सौंफ को एक गिलास पानी में रात भर भिगो दें, इसे सुबह छान लें और पिएं। ऐसा हर सुबह करने से पीरियड्स जल्दी आ जाते हैं।
अनार
अनार आपके मासिक धर्म चक्र की चरणबद्ध गतिविधि को तेजी से प्रेरित करने में मदद करता है। पीरियड्स टाइम से आएं इसके लिए आप इसे छीलकर अपने डेली डाइट रुटीन में शामिल करें।
गाजर
बीटा-कैरोटीन और अन्य बायोएक्टिव कंपाउंड से भरपूर, गाजर गर्भाशय की परत को तोड़ने में मदद करती है, जिसके कारण आपको पीरियड्स होते हैं। हर सुबह खाली पेट 1 ग्लास गाजर का जूस पीने से अनियमित पीरियड्स से छुटकारा मिलता है।
अदरक
अदरक के एंटीस्पास्मोडिक गुणों मासिक धर्म की ऐंठन को कम करने के लिए जाना जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपके मासिक धर्म को प्रेरित करने में भी मदद कर सकती है। इसमें बायोएक्टिव कंपाउंड पाए जाते हैं जो शरीर की गर्मी को बढ़ाते हैं। अदरक को पीसकर उसका रस निकाल लें और उसमें शहद की एक बूंद मिलाएं। इस मिश्रण का सेवन हर रात सोने से पहले करें, इससे आपके पीरियड्स आ जाएंगे।
अनानास
अनानस शरीर की गर्मी को बढ़ाने और गर्भाशय के संकुचन को प्रेरित करने के लिए जाना जाता है जो मासिक धर्म की शुरुआत को ट्रिगर करता है। एक अनानास को छीलकर उसके स्लाइस को एक गिलास ताजा रस तैयार करने के लिए ब्लेंड करें। हर दिन इस ताजे रस का सेवन करें इससे आपके पीरियड्स समय पर आएंगे।
दालचीनी
यह सुगंधित मसाला आपके भोजन में स्वाद जोड़ने के अलावा और भी बहुत कुछ कर सकता है। यह शरीर को गर्म करने और आपके पीरियड्स को प्रेरित करने के लिए जाना जाता है। दो दालचीनी के बीजों को पीसकर अपने दैनिक गिलास दूध या चाय में मिलाएं और इसका सेवन प्रतिदिन पीरियड्स के न आने तक लगातार करें।
नोट: यहां दी गई जानकारी सामान्य ज्ञान है, समस्या गंभीर हो तो विशेषज्ञ की सलाह लेना आवश्यक है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS