Health Tips: नेहा धूपिया ने बेटी के साथ योगा करते हुए शेयर किए फोटोज, जानिए क्या है इसके लाभ

Health Tips: नेहा धूपिया ने बेटी के साथ योगा करते हुए शेयर किए फोटोज, जानिए क्या है इसके लाभ
X
Health Tips: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती है। वो अकसर अपने योगा सेशन्स को अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी बेटी मेहर के साथ योगा करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।

Health Tips: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती है। वो अकसर अपने योगा सेशन्स (Yoga Sessions) को अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने सोमवार सुबह को एक पोस्ट शेयर किया है। नेहा के योगा पोज को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। नेहा इस पोस्ट में अपनी बेटी मेहर के साथ अपने योगा (Yoga) को एंजॉय करती हुई नजर आ रहीं हैं।

सोमवार को नेहा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम (Neha Dhupia Instagram) पर मेहर के साथ अपने सुबह के योग सत्र की फोटोज शेयर की हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "माई मंडे मोटिवेशन... पिक्चर 4 अल्टीमेट योगा ट्रूथ।" नेहा के इस क्यूट पोस्ट पर कई सेलिब्रिटीज ने अपने रिएक्शंस दिए हैं। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बहन सबा खान ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "स्वीटहार्ट मेहर न मामा।" इसके अलावा नेहा के ढेर सारे फैंस ने इस पोस्ट पर अपना प्यार बरसाया है।

नेहा ने अपने सुबह के सत्र के दौरान जो तीन योग मुद्राएं कीं, वे शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद हैं, यहां हम आपको उनके लाभों के बारे में बता रहे हैं।

अधोमुख श्वानासन के लाभ

अधोमुख श्वानासन हैमस्ट्रिंग, पिंडलियों और टखनों सहित निचले शरीर को फैलाता है। यह ऊपरी शरीर को भी मजबूत करता है, ब्लड सर्कुलेशन को उत्तेजित करता है, मुद्रा में सुधार करता है और पैर की मांसपेशियों को ठीक करता है।

हस्त उत्तानासन के लाभ

हस्त उत्तानासन पेट की मांसपेशियों को फैलाता है, कंधों को मजबूत करता है, छाती को खोलता है, कंधे के जोड़ और रीढ़ में गति की सीमा को बढ़ाने में मदद करता है, रीढ़ को फैलाता है और बाजुओं को टोन करता है।

भरमानासन के लाभ

भरमानासन कलाई, हाथ और कंधों को मजबूत करता है, रीढ़ को फैलाता है, पीठ की मांसपेशियों को टोन करता है, छाती का विस्तार करता है और फेफड़ों की क्षमता में सुधार करता है।

Tags

Next Story