Health Tips: सेलिब्रेटी न्यूट्रीशनिस्ट Rujuta Diwekar ने बताए Alu Wadi खाने के फायदे, फर्टिलिटी बढ़ाने में करते हैं मदद

सेलिब्रेटी न्यूट्रीशनिस्ट (Celebrity Nutritionist) रुजुता दिवेकर ((Rujuta Diwekar) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से रुजुता लोगों को हेल्थ (Health), हेल्दी फूड (Healthy Food) और प्रॉपर न्यूट्रीशन (Proper Nutrition) के बारें में जानकारी देती रहती हैं। वह लोगों को उनकी डाइट के मामलें में जागरुक करती रहती हैं। हाल ही में रुजुता ने एक पोस्ट शेयर करते हुए अलु वडी (Alu Wadi) खाने के फायदे बताए हैं।
इन चीज़ो से बनते हैं स्वादिष्ट अलु वडी
हमारे देश में हर तरह के मौसम होते है और इन मौसमों में बनने वालें पारंपरिक व्यंजन के अपने अलग ही फायदे होते हैं। ऐसा ही एक व्यंजन है अलु वडी। रुजुता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अलु वडी से रिलेटेड एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में रुजुता ने अलु वडी के तमाम फायदे बताए हैं। तो आइए सबसे पहले जानते हैं अलु वडी होती क्या है। अलु वडी अरबी के पत्तों की पकौड़ी होती हैं जिन्हे एक खास तरीके से बेसन के घोल के साथ बनाकर तैयार किया जाता है।
अलु वडी को हमारे देश के अधिकतर राज्यों में खाया जाता है। जहां महाराष्ट्र में इसे अलु वडी कहा जाता है, वहीं गुजरात में इसे पात्रा कहा जाता है कहीं- कहीं इसे पतोड़े भी कहा जाता है। कई जगहों पर इन्हें नाश्ते में खाया जाता है तो कई जगह इनके कोफ्ते तैयार किए जाते हैं। अरबी के पत्तों के ये पकोड़े खानें में जितने स्वादिष्ट होते हैं इतने ही ये गुणों से भरपूर होते हैं।
अलु वडी के फायदे
न्यूट्रीशनिस्ट रुजुता ने अपने पोस्ट में इसे खानें के अनेक फायदे बताए हैं। उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, अलु वाडी। भोजन जिसका अंग्रेजी में कोई अनुवाद नहीं है, लेकिन पकाया जाता है और कई अन्य देशी भाषाओं में जाना जाता है, पोषक तत्वों और स्वाद में समृद्ध होता है। ये हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद भी होता है। यहां पढ़िए अलु वडी के फायदे...
- अलू वडी खाने से आपकी स्किन को काफी फायदे मिलते हैं।
- इस व्यंजन को खाने से आपके बालों को भी काफी पोषण तत्व मिलते हैं।
- अलू वडी में एक खास पोष्ण तत्व पाया जाता है जिसका सेवन करने से लोगो की फर्टिलिटी को भी बढ़ाया जा सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS