Health Tips: नहाने के बाद नाभि में सरसों तेल लगाने के ये हैं लाजवाब फायदे

Health Tips: नाभि यानि बेली बटन शरीर का केंद्र बिंदू होता है। बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि नाभि हमारे शरीर कई फंक्शन को कंट्रोल करता है। नहाने के बाद तेल लगाने से आपकी स्किन और बाल के साथ साथ आपकी सेहत को भी अच्छा रखता है। क्योंकि आर्यवेद में कहा गया है कि नाभि हमारे शरीर की सभी क्रियाओं को नियंत्रित करती है। वहीं आपने अक्सर बड़े-बुजुर्गों को भी कहते हुए सुना होगा कि बच्चों को नहाने के बाद नाभि में सरसों का तेल लगाएं। तो इसी बीच आज हम आपको नहाने के बाद सरसों का तेल लगाने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।
सिर दर्द में आराम मिलता है
जिन लोगों को सिर दर्द, माइग्रेन की शिकायत रहती है। वो लोग अगर डेली नहाने के बाद नाभि में सरसों को तेल लगाएंगे तो उन्हें काफी आराम मिलेगा। वहीं जो लोग दिन में 9 घंटो सें भी ज्यादा लेपटॉप या कम्पयूटर पर काम करत हैं, या ज्यादा टीवी देखते है। उन सभी लोगों को हर रोज नहाने के बाद नाभि में तेल लगाना चाहिए।
होंठों को मुलायम बनाता है
अगर आपको होठ बहुत ज्यादा ड्राई रहते हैं और अक्सर आपके होंठ फटते हैं। तो ऐसे में आपको चाहिए कि आप डेली नहाने के बाद 2 बूंद सरसों का तेल और 2 बूंद पानी की अच्छे से मिलाकर नाभि में लगाएं। आपके ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपके होंठ गुलाबी और मुुलायम हो जाएंगे।
आंखों की रोशनी बढ़ती है
नहाने के बाद नाभि में तेल लगाने से आपकी आंखों की रोशनी तेज होती है। इससे साथ आप आंखों में जलन से भी आप बचे रहते हैं।
घुटनों के दर्द से राहत मिलती है
नाभि में सरसों या फिर नारियल का तेल लगाने से घुटनों के दर्द से राहत मिलती है। ऐसा रोजाना करने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है।
स्किन ग्लोइंग होती है
अगर आप नहाने के बाद नाभि में तेल लगाएंगे तो बहुत जल्द ही आपका पेट दर्द या फिर पेट में गैस, एसिडिटी जैसी भी ठीक हो जाएंगी। जिसका असर आपकी स्किन पर दिखेगा और आपका चेहरा भी निखरेगा।
मुहांसों की समस्या दूर होती है
अगर आपके चेहरे पर मुंहासे हैं तो ऐसे में आप रोज नहाने के बाद नाभि में सरसों का तेल लगाएं।
हार्मोनल बैलेंस होता है
महिलाओं के हार्मोनल बैलेंस रखने के लिए नहाने के बाद नाभि में सरसों का तेल लगाना काफी फायदेमंद होता है।
फंगल इंफेक्शन से बचाता है
नहाने के बाद नाभि में सरसों का तेल लगाने से आप किसी भी तरह के फंगल इंफेक्शन से बचे रहते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS