क्या आप भी चाय के साथ खा रहे हैं ये चीजें? तो हो जाएं सावधान

अधिकतर लोगों की दिन की शुरुआत गर्मागरम चाय की प्याली से होती है। कुछ लोग तो ऐसे भी है जिन्हें किसी भी समय और कभी भी चाय (Tea) दे दो तो वो खुशी-खुशी उसे स्वीकार्य कर लेंगे। चाय ना मिले ऐसे लोगों को तो सिर दर्द होने लगाता है। भारत में चाय देशवासियों के दिल के बेहद करीब है। और हो भी क्यों ना? कुछ इसे थकान दूर करने में उपयोगी मानते हैं तो कुछ स्ट्रेस भगाने में विश्वास रखते हैं। माना तो ये भी जाता है कि चाय में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) हमारी इम्यूनिटी को रही रखने में कारगार होता है। लेकिन ये जितनी फायदे मंद होती है उससे कई ज्यादा नुकसानदेह भी है।
अक्सर लोग चाय के साथ कई तरह के स्नैक्स लेना पसंद करते हैं। सुबह हो या शाम चाय के साथ स्नैक्स खाना ज्यादातर लोगों की आदत में शामिल होता है। लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिन्हें चाय के साथ खाना शरीर को काफी नुकसान पहुंचता है। अगर आप भी चाय के साथ इन चीजों का सेवन करते हैं तो आज ही छोड़ दें।
हल्दी
चाय के शौकीनों को चाय के साथ उन चीजों को बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए जिसमें हल्दी अत्यधिक मात्रा में इस्तेमाल की हो। बता दें कि हल्दी और चाय के रासायनिक तत्वों में केमिकल रियेक्शन इतना अधिक होता है जिसका पाचन तंत्र पर काफी बुरा असर पड़ता है।
खट्टी चीजें
चाय और खट्टी चीजे खाने या पीने से एसिडिटी हो सकती है। इसलिए इसे एक साथ नहीं लेना चाहिए। वहीं अगर आप चाय के साथ कोई स्नैक्स ले रहे हैं तो उसमें नींबू या खट्टी चीजें बिल्कुल भी ना लें।
कच्चा खाना
जो लोग डाइट-डाइट बोलकर सुबह के नाश्ते में अंकरित दाल या सलाद के साथ चाय का सेवन करते हैं उन्हें अब ऐसा नहीं करना चाहिए। कच्चा खाना या कच्चे प्रोडक्ट चाय के साथ लेने से आपको दिक्कतें शुरु हो सकती हैं। और इसका सबसे ज्यादा असर आपके पाचन तंत्र पर पड़ेगा।
भूल कर भी ना करें ठंडी चीजों का सेवन
चाय पीने के तुरंत बाद अधिकतर लोग ठंडा पानी पी लेते हैं। जो की काफी हानिकारक होता है। इतना ही नहीं चाय के पीने के बाद आइसक्रीम या सादा पानी भी नहीं पीना चाहिए। जब कभी भी चाय पिये तो उसके करीब एक घंटे बाद ठंडी चीजों का सेवन कर सकते हैं।
अंडे को चाय से रखे दूर
चाय के साथ उबले हुए अंडे का सेवन भी नहीं करना चाहिए। अंडे में प्रोटीन होता है तो लोग सोचते हैं कि चाय के साथ लेने से कुछ नहीं होगा लेकिन भूलकर भी ऐसा काम मत करें। चाय के साथ उबला अंडा खाने से शरीर में नुकसान हो सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS