हैरान हो जाएंगे हींग के फायदे जानकर, पेट की ही नहीं बल्कि स्किन से जुड़ी समस्याओं का भी करता है समाधान

आपने अक्सर घर में दादी-नानी को पेट दर्द या गैस में हींग के घोल का इस्तेमाल करते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हींग से सिर्फ पेट के रोगों में ही आराम नहीं मिलता, बल्कि कई अन्य बीमारियों को भी चुटकियों में दूर कर सकते हैं। इसलिए आज हम आपको हींग के फायदे बता रहे हैं। हींग का सेवन आपको कई बीमारियों से बचाता है। इसी बीच आज हम आपको हींग के फायदे बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं हींग के फायदे।
जानें हींग के फायदे
- हींग का खाने में इस्तेमाल करने से शरीर का ब्लड शुगर को नियंत्रित रहता है। इसलिए डायबिटीज के पेशेंट्स को हमेशा अपने खाने में हींग का उपयोग करना चाहिए।
- अगर आप अचानक होने वाले असहनीय दांत दर्द से बचना चाहते हैं, तो ऐसे में दर्द वाली जगह पर हींग का एक छोटा टुकड़ा रखने से कुछ देर में राहत मिलती है।
- हींग से सिर्फ बीमारियां ही दूर नहीं होती बल्कि ये आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने का काम भी करती है। अगर आप बार-बार होने वाले पिंपल्स से परेशान रहते हैं, तो चेहरे पर हींग को पानी में मिलाकर पिंपल्स पर लगाएं और सूखने के बाद चेहरा साफ पानी से धो लें। कुछ दिनों में आप खुद फर्क देखेंगी।
- एक गिलास पानी में एक चुटकी हींग और खाने वाला सोडा मिलाकर पीने कब्ज दूर होती है, तो वहीं छाछ में हींग का छौंक लगाकर, नमक मिलाकर पीने से गैस की समस्या में आराम मिलता है।
- घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए आप पानी में हींग को मिलाकर दर्द वाली जगह पर लगाएं। कुछ देर में आपको दर्द से छुटकारा मिल जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS