High Cholesterol Control Foods: इन खाद्य पदार्थों से कंट्रोल होगा आपका कोलेस्ट्रॉल

High Cholesterol Control Foods: इन खाद्य पदार्थों से कंट्रोल होगा आपका कोलेस्ट्रॉल
X
High Cholesterol Control Foods: कोलेस्ट्रॉल की समस्या आज के समय में जटिल बीमारी का रूप लेती जा रही है। कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से हमें ह्रदय से संबंधित रोगों के होने का खतरा बढ़ जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के विषय में बताएंगे, जिनके सेवन से आप अपने कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं।

High Cholesterol Control Foods: आज कल के खान-पान व लाइफस्टाइल की वजह से कोलेस्ट्रॉल बहुत प्रभावित होता है। आज के समय में कोलेस्ट्रॉल एक गंभीर समस्या बन गई है। अगर समय रहते इसपर ध्यान न दिया जाए तो ये आपके लिए खतरनाक समस्या बन सकती है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के वजह से आपको हृदय से संबंधित रोग होने की संभावना अधिक हो जाती है। आज हम आपको कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने के लिए कुछ खाद्य पदार्थों के विषय में बताएंगे।

बादाम दही

बादाम और दही का साथ सेवन, कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है। बादाम एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है। इसी प्रकार जब आप बादाम का सेवन दही के साथ करते हैं, तो कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने की क्षमता 4 फीसदी तक बढ़ जाती है।

बादाम दही

दाल और ब्राउन राइस

कोलेस्ट्रॉल को कम करने में दाल और ब्राउन राइस का सेवन फायदेमंद होता है। आपको बता दें कि दाल फाइबर से भरपूर होती है जो एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होती है। वहीं ब्राउन राइस हृदय संबंधित रोगों को कम करने में सहायक होती है। इस प्रकार इन दोनों का साथ सेवन करना काफी फायदेमंद होता है।

दाल और ब्राउन राइस

यह भी पढ़ें: इन Mistakes की वजह से नसों में जमने लगता है कोलेस्ट्रॉल

हल्दी और काली मिर्च

हृदय संबंधित रोगों और कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए हल्दी और काली मिर्च का साथ प्रयोग बेहद फायदेमंद होता है। आप हल्दी और काली मिर्च को साथ में उबालकर सेवन कर सकते हैं।

दाल और ब्राउन राइस

साबुत अनाज

साबुत अनाज का सेवन करना कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है। फाइबर से भरपूर ओट्स, बाजरा और जौ ह्रदय संबंधित रोगों को कम करने में सहायक होती है। साबुत अनाज का सेवन आप किसी भी समय कर सकते हैं।

साबुत अनाज

फैटी फिश

यदि आप नॉनवेज खाते हैं तो आप ब्लैक कॉड, सैल्मन और मैकरेल जैसी फैटी फिश का सेवन कर सकते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होती है। इनमें सैचुरेटेड फैट, ओमेगा फैटी एसिड और प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हार्ट अटैक से लेकर स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में सहायक होती है।

फैटी फिश


Tags

Next Story