घर पर देसी अंदाज में बनाएं ग्रीन टी, इसके फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

घर पर देसी अंदाज में बनाएं ग्रीन टी, इसके फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
X
अगर आप मार्केट में मिलने वाली ग्रीन टी का सेवन नहीं करना चाहते हैं तो ऐसे में आप घर पर तैयार की हुई ग्रीन टी पी सकते हैं। इसी बीच आज हम आपको घर पर ग्रीन टी बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। इसके साथ ही आपको इसके फायदे भी बताएंगे।

ज्यादातर लोगों का मानना होता है कि ग्रीन टी का सेवन वजन कम करने के लिए किया जाता है। जबकि ऐसा नहीं है। आपको बता दें कि ग्रीन टी वेट कम करने के साथ शरीर को कई फायदे भी पहुंचाते हैं। इसे पीने से आपका शरीर डिटॉक्स भी होता है। वहीं अगर आप मार्केट में मिलने वाली ग्रीन टी का सेवन नहीं करना चाहते हैं तो ऐसे में आप घर पर तैयार की हुई ग्रीन टी पी सकते हैं। इसी बीच आज हम आपको घर पर ग्रीन टी बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। इसके साथ ही आपको इसके फायदे भी बताएंगे। तो आइए जानते हैं ग्रीन टी बनाने का तरीका।

सामग्री

पानी - एक गिलास

तुलसी के पत्ते - 3-4

कद्दूकस किया हुआ अदरक - ¼ चम्मच

चम्मच मैथी दाना - ¼

दालचीनी - ½ चम्मच

अदरक - 1 चम्मच

विधी

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन में एक गिलास पानी का गर्म कर लें।

- जब पानी हल्का गर्म हो जाए तो इसमें अब तुलसी के पत्ते डालें।

- इसके बाद इसमें अदरक और 2 चम्मच नींबू का रस डालें।

- अब इसमें मेथी के दाने और दालचीनी डालें।

- इसे आप 2-3 मिनट के लिए धीमी आंच पर पका लें।

- इसके बाद इसे आप एक कप में छानें। फिर इसमें शहद मिलाकर इसका सेवन करें।

Also Read: पीरियड्स के दौरान फूलता है पेट तो अपनाएं ये Home Remedies, तुरंत मिलेगी राहत

जानें इसके फायदे

- दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है

- हड्डियां मजबूत होती हैं

- मानसिक समस्याओं का जोखिम कम होता है

- डाइजेशन में फायदेमंद

- मुंह के संक्रमण बचाता है

Tags

Next Story