पायरिया की परेशानी से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे

पायरिया की परेशानी से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे
X
पायरिया मसूड़ों को कमजोर कर देता है। इसके साथ ही लोगों को दातों में दर्द, खून, सूजन और मुंह में बदबू जैसी परेाशानी होने लगती है। इससे निजात पाने के लिए लोग दवाईयों का सहारा लेते हैं। इसके बावजूद भी लोगों कोई खास फायदा नहीं मिलता है। अगर आप भी इस परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में आप कुछ घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं।

आजकल ज्यादातर लोग पायरिया की समस्या से परेशान हैं। यह दिक्कत दांतो का सही तरीके से ख्याल न रखने पर होती है। पायरिया मसूड़ों को कमजोर कर देता है। इसके साथ ही लोगों को दातों में दर्द, खून, सूजन और मुंह में बदबू जैसी परेाशानी होने लगती है। इससे निजात पाने के लिए लोग दवाईयों का सहारा लेते हैं। इसके बावजूद भी लोगों कोई खास फायदा नहीं मिलता है। अगर आप भी इस परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में आप कुछ घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं। तो आइए जानते हैं पायरिया की परेशानी से निजात पाने के घरेलू उपाय।

नीम

नीम में कई औषधियों के गुण पाए जाते हैं। इसकी पत्तियों का रस निकाल कर मसूड़ों पर लगाएं। इसे करीब 5 मिनट के लिए मुंह में रखें और गुनगुने पानी से कुल्ला करें। इसे आप दिन में 2 बार करे। ऐसा करने से आपको पायरिया की परेशानी दूर हो जाएगी।

नमक

इसमें एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल गुण मौजूद होते हैं। ऐसे में नमक इस परेशानी से छुटकारा दिलवाने में काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 छोटा चम्मच नमक मिलाकर दिन में 2 बार इस पानी से कुल्ला करें। इससे दांतों में होने वाली परेशानी से छुटकारा मिलता है।

हल्दी

हल्दी में एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल और एंटी इंफ्लेमेटरी जैसे गुण पाए जाते हैं। ऐसे में यह पायरिया की परेशानी से निजात दिलवाने में काफी फायदेमंद होता है।

तेल मालिश

नारियल, लौंग या तिल से मसूड़ों की मालिश करने में इसे काफी आराम मिलता है। यह मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को साफ करने का काम करता है। इसके लिए आप नारियल , तिल या लौंग का तेल लेकर 10 मिनट तक मसूड़ों की हल्के हाथ से मसाज करें। इसके बाद पानी से कुल्ला कर लें।

Tags

Next Story