गर्मी के मौसम में अगर आपके हाथों - पैरों से निकलती है हीट तो अपनाएं ये टिप्स

वैसे तो हर इंसान के शरीर का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। लेकिन कुछ लोगों के शरीर का तापमान इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि उनके हाथ पैरों में खुजली होने लगती है। वहीं कई बार इसके चलते उन्हें काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप शरीर के तापमान को कम कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।
जानें क्या हैं कारण
- धीमा ब्लड सर्कुलेशन
- कमजोर नसें
- डायबिटीज
- हाई बीपी
- रक्त वाहिकाओं में सूजन
- ब्लड वेसेल्स में इंफैक्शन
- विटामिन B की कमी
अपनाएं ये टिप्स
पानी
शरीप के तापमान को कंट्रोल करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप भरपूर मात्रा में पानी पिएं। इसके साथ ही आप दिन नारियल पानी, छाछ, स्मूदी जैसी चीजों का सेवन करें।
ठंडी चीजें खाएं
ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करें। इसके लिए आप दही, पनीर, गन्ने का रस, लस्सी का सेवन कर सकते हैं।
तला-भुना
गर्मियों में मसालेदार, कैफीन, जंक फूड्स और तला भुना खाने से परहेज करें। इनके सेवन से पेट की गर्मी बढ़ जाती है। जिसके चलते कई दिक्कतें होने लगती हैं।
विटामिन सी
डाइट में विटामिन सी युक्त चीजों का ही सेवन करें। आप सब्जियों और फलों का जूस पीकर भी शरीर का तापमान कम कर सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS