Health Tips: स्ट्रेच मार्क्स से हैं परेशान तो ये घरेलू उपचार दूर करेंगे आपकी समस्या

Health Tips: स्ट्रेच मार्क्स से हैं परेशान तो ये घरेलू उपचार दूर करेंगे आपकी समस्या
X
Health Tips: स्ट्रेच मार्क्स (Stretch Marks) इंडेंटेड धारियां होती हैं, जो कि पेट, ब्रेस्ट और जांघो जैसी कई जगहों पर पड़ जाते हैं। ये ज्यादातर वजन बढ़ने के कारण, जिम करने के कारण और प्रेग्नेंसी के लास्ट ट्राइमेस्टर के दौरान हो जाते हैं। स्ट्रेच मार्क्स दर्दनाक या हानिकारक नहीं होते हैं, लेकिन जिस तरह से स्किन पर ये दिखाई देते हैं, कुछ लोगों को ये पसंद नहीं आते।

Health Tips: स्ट्रेच मार्क्स (Stretch Marks) इंडेंटेड धारियां होती हैं, जो कि पेट, ब्रेस्ट और जांघो जैसी कई जगहों पर पड़ जाते हैं। ये ज्यादातर वजन बढ़ने के कारण, जिम करने के कारण और प्रेग्नेंसी के लास्ट ट्राइमेस्टर के दौरान हो जाते हैं। स्ट्रेच मार्क्स दर्दनाक या हानिकारक नहीं होते हैं, लेकिन जिस तरह से स्किन पर ये दिखाई देते हैं, कुछ लोगों को ये पसंद नहीं आते। लोग अक्सर इनके इलाज (Stretch Marks Treatment) के लिए कई तरह की क्रीम का प्रयोग करते हैं, लेकिन कई बार ये फिर भी नहीं जाते। अपनी इस स्टोरी में हम आपको स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के कुछ घरेलू उपाय (Home Remedies for Stretch Marks) बताएंगे...

चीनी (Sugar)

चीनी एक लोकप्रिय एक्सफोलिएटर है। छोटे क्रिस्टल डेड स्किन को धीरे से साफ करते हैं और आपको चिकना महसूस कराते हैं। आप इसका इस्तेमाल करके स्टेच मार्क्स से छुटकारा पा सकते हैं। बादाम के तेल या नारियल के तेल जैसे सॉफ्टनिंग एजेंट के साथ 1/2 कप चीनी मिलाएं। चीनी में तेल थोड़ा-थोड़ा करके मिलाते रहें। जब यह बीच की गीली रेत जैसा दिखने लगे तो ये स्क्रब तैयार है। आपको कुल मिलाकर 1/2 कप तेल डालना पड़ सकता है। मिश्रण को अपने शरीर के उस हिस्से पर धीरे से रगड़ें जहां स्ट्रेच मार्क्स हैं और फिर गुनगुने पानी से साफ कर लें। इसे सप्ताह में 2 या 3 बार इस्तेमाल करने से असर दिखाई देगा।

एलोवेरा (Aloe Vera)

प्राकृतिक त्वचा उपचार के रूप में एलोवेरा का एक लंबा इतिहास रहा है। एलोवेरा के पौधे की पत्तियों के अंदर की जेली को सीधे स्किन पर लगाया जा सकता है। ये आपकी स्किन को स्मूद और शांत करता है। स्ट्रेच मार्क्स से निजात पाने के लिए आप एलोवेरा जेल को डायरेक्टली मार्क्स पर लगाएं। इसके अलावा आप इसे नारियल के तेल के साथ मिक्स करके भी लगा सकते हैं। ये धीरे-धीरे असर करता है इसलिए आपको सब्र से काम लेना होगा।

नारियल का तेल (Coconut Oil)

वर्जिन नारियल तेल के त्वचा के लिए कुछ ज्ञात लाभ हैं। यह आपकी त्वचा के सुरक्षात्मक अवरोध को बनाए रखने में मदद कर सकता है। स्किन पर पड़ने वाले किसी भी दाग पर नारियल तेल प्रभावी रूप से असर करता है। नियमित रूप से स्ट्रेच मार्क्स पर इसका इस्तेमाल करने से असर दिखाई देता है।

Tags

Next Story