शहद का ज्यादा सेवन करने से शरीर होता है कमजोर, जानें इसके नुकसान और इससे जुड़ी सावधानियां

शहद का इस्तेमाल कई चीजों में किया जाता है। वहीं इसका यूज आयुर्वेदिक दवा के रुप में भी किया जाता है। जिसमें हाई ब्लड प्रेशर, सर्दी, खांसी आदि शामिल हैं। इसके अलावा त्वचा को मुलायम बनाने, रंगत निखारने, आंखों के नीचे के काले घेरे हटाने के साथ ही प्राकृतिक माॉश्चराइजर के रुप में शहद का उपयोग अन्य ब्यूटी प्रोडक्ट्स को बनाने में किया जाता है। ज्यादातर लोगों को शहद के फायदे के बारे में पता होता है। लेकिन आज हम आपको शहद से मिलने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे। इसके साथ ही आपको बताएंगे कि इसका इस्तेमाल करते वक्त किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए।
ये हैं शहद के नुकसान
- छोटी आंतों में समस्या
लगातार शहद का अधिक सेवन करने से शरीर में फ्रक्टोज नामक तत्व की मात्रा बढ़ जाती है। जिससे छोटी आंतों की पौषक तत्वों को सोखने की क्षमता कम होने लगती है और शरीर कमजोर होने लगता है।
- ब्लड शुगर बढ़ जाती है
शहद का लंबे समय तक अधिक सेवन करने से शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है। अगर आप डायबिटीक पेशेंट हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही शहद का सेवन करें। फ्रैक्टोज नामक तत्व पाया जाता है।
- फूड प्वाइजनिंग
अगर आप एक साथ अधिक मात्रा में शहद का सेवन करते हैं, तो इससे आपको फूड प्वाइजनिंग की शिकायत हो सकती है, खासकर बच्चों में ये परेशानी बहुत जल्द दिखाई देती है।
Also Read: सर्दियों में इन टिप्स को अपनाकर करें कुछ ही दिनों में वजन कम
ये सावधानियां बरतें
- शहद का कभी भी उबलते पानी में डालकर मिक्स न करें बल्कि हेल्दी और फिट रहने के लिए गुनगुना पानी में ही मिक्स करके सेवन करें। इससे शारीरिक चुस्ती बढ़ती और इम्यून सिस्टम स्ट्रांग होता है।
- शहद को घी और दही के साथ ज्यादा देर रखने के बाद सेवन करने से शरीर पर विषैले प्रभाव होते हैं। ऐसे में चरणामृत कके प्रसाद को हमेशा कम मात्रा में तुरंत समाप्त कर देना सबसे उचित होता है।
- शहद को खाना पकाते समय आंच पर पकाने से बचें, क्योंकि एक निश्चित तापमान पर पहुंचने पर शहद के पौषक तत्व जहरीला प्रभाव देने लगते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS