सर्दियों में ये एंटिबैक्टीरियल Home Remedies बचाएंगी आपको Flu से

सर्दियों में फ्लू और खांसी होना बहुत ही आम बात है। इसके पीछे कई कारण होते हैं। जाने अनजाने जर्म्स का शरीर में एंटर होना, मौसम का बदलना या धूल मिट्टी से एलर्जी होना। सर्दी जुकाम को दूर करने के लिए गर्म तरल चीजों का सेवन करना चाहिए। लेकिन इससे निजात पाने के लिए कुछ घरेलू उपचार भी होते हैं। इसी बीच आज हम आपको इन घरेलू उपचारों के बारे में बताने जा रहे हैं।
घरेलू उपाय - 1
सामग्री
प्याज - 1
लहसुन की कलियां -2
गुनगुना पानी -1/2 कप
चम्मच शहद -1
विधी
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले प्याज को बारीक काटें।
- इसके बाद इसमें आप लहसुन की 2 कलियां छीलें और पीस लें।
- इस पेस्ट में प्याज और शहद मिलाएं।
- इसके बाद आप इसमें आधा कप गुनगुना पानी मिलाएं।
आपका टॉनिक तैयार है। इसे आप दिन में 1 या 2 चम्मच दिन में 2 से 3 बार लें।
घरेलू उपचार - 2
सामग्री
पानी -2 कप
हल्दी पाउडर - -1/2 चम्मच
दालचीनी की स्टिक -1
अदरक का टुकड़ा -1
नींबू का रस -1/2 चम्मच
विधी
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले मीडियम आंच पर 2 कप पानी उबालें।
- इसके बाद इसमें आप आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिक्स करें।
- इसके बाद इसमें दालचीनी और अदरक को कद्दूकर करके डाल दें।
- सभी सामग्री को 10 -15 मिनट के लिए उबालें और तय समय के बाद गैस बंद कर दें।
इसमें आप 1 चम्मच शहद मिक्स करें। लास्ट में इसमें नींबू का रस मिलाएं।
आपका टॉनिक तैयार है। इसे आप दिन में 2-3 बार पी सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS