तकिया को यूज करके किया जा सकता है बैली फेट कम

तकिया को यूज करके किया जा सकता है बैली फेट कम
X
सही खानपान और एक्सरसाइज करके भी आप बैली के आस पास के फेट को कम कर सकती हैं। अगर आप जिम जाने का समय नहीं निकाल पा रही हैं तो आप घर पर ही कुछ एक्सरसाइज कर सकती हैं। आप एक्सरसाइज को आसान बनाने के लिए तकिया का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसी बीच आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप तकिया का यूज करके बैली फेट को कम कर सकती हैं।

महिलाएं अपने काम और जिम्मेदारियों में इतना व्यस्त हो जाती हैं कि वे अपनी सेहत के लिए समय ही नहीं निकाल पाती हैं। जिसका असर उनकी फिटनेस पर पड़ता है। ऐसे में बैली के आस- पास चर्बी का बढ़ना बहुत ही कॉमन हो गया है। यह आपके लुक को बिगाड़ने का काम तो करता ही है। साथ ही यह सेहत के लिए भी बहुत हानिकारक होता है। वहीं आप भी अगर बढ़ती तोंद की वजह से परेशान रहती हैं, तो आपको बता दें कि इसके लिए आपको बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। क्यों कि सही खानपान और एक्सरसाइज करके भी आप बैली के आस पास के फेट को कम कर सकती हैं। अगर आप जिम जाने का समय नहीं निकाल पा रही हैं तो आप घर पर ही कुछ एक्सरसाइज कर सकती हैं। आप एक्सरसाइज को आसान बनाने के लिए तकिया का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसी बीच आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप तकिया का यूज करके बैली फेट को कम कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं इन एक्सरसाइज के बारे में।

फुल बॉडी एक्सरसाइज

इस करने के लिए आप पहले एक मैट पर लेटें और फिर आप अपने दोनों पंजों के बीच तकिया को फसा लें। इसके बाद आप पैरों को उठाएं और फेस के पाल लाएं। इसके साथ ही आप अपने शरीर को पैरों के पास लाने का ट्राई करें। इसे करते समय हाथों से पंजों के बीच फसी तकिया को छूने की कोशिश करें। इसे आप 15 बार करें।

कोर एक्सरसाइज

इसे करने के लिए आप पहले मैट पर बैठ जाएं और अपने हाथों में तकिया पकड़ लें। इसके बाद आप पैरों को घुटनें से मोड़ें और 45 डिग्री पर लेकर जाएं। अब शरीर के ऊपरी हिस्से और निचले हिस्से को एक दूसरे से पास लाने की कोशिश करें। इसे आप कम से कम 15 बार करें।

Also Read: Corona Vaccine : इन लोगों पर कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से काम नहीं कर पाएगी, ICMR डायरेक्टर ने जाहिर की चिंता

लेग रेज

लेग रेज बेली फेट कम करने के लिए सबसे असरदार एक्सरसाइज होती है। इस एक्सरसाइज को आप तकिया की मदद से आसान भी बना सकती हैं। इसक लिए आप पहले फर्श पर लेट जाएं और पंजों के बीच तकिया फंसा लें। इसके बाद आप जितनी कोशिश कर सकती हैं उतना पैरों को 90 डिग्री पर लाएं। इसे आप 15 बार करें।

Tags

Next Story