Holi 2020: चाहते हैं स्किन पर ना चढ़े गहरा रंग, तो अपनाएं ये टिप्स

Holi 2020: होली रंगो का त्योहार है। और इस मौके पर रंगो से बचा जाए ऐसा हो नहीं सकता। वहीं कुछ लोगों को रंग खेलने के बाद स्किन से रंग हटाने की समस्या का सामना करना पड़ता है। अक्सर लोग होली के मौके पर हार्मफुल केमिरकल्स का यूज करते हैं। जिससे स्किन प्रॉब्लम होने का खतरा रहता है। कई बार तो स्किन से रंग हटाने के लिए लोग अपनी स्किन को रगड़ने लगते हैं। जिससे रेशेज, एलर्जी और भी कई दिक्कतें होती हैं। तो इसी बीच ऐसी दिक्कत से बचने के लिए हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। जिसे अपना कर आप अपनी स्किन का हार्म होने से बचा सकते हैं।
वैसलीन लगाएं
होली खेलने से पहले स्किन पर वैसलीन जरुर लगा लें। वैसलीन लगाने से कलर ज्यादा देर तक नहीं टिकता है। जब भी आप रंग खेलने जाए उससे पहले हाथ, मुंह, कान पर वैसलीन जरूर लगाएं।
नारियल तेल
होली खेलने से पहले आप स्किन और बालों पर नारियल तेल भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से कलर नहीं टिकेगा।
प्रोटेक्शन
होली खेलने से पहले अपनी पूरी त्वचा पर अच्छी तरह क्रीम या माइश्चराइजर से अच्छे से मसाज करें ताकि रंग सीधे ही आपकी त्वचा को प्रभावित न कर पाए।
बालों की एक्स्टा केयर करें
स्किन के साथ-साथ आपको अपने बालों की भी सुरक्षा करनी चाहिए। इसके लिए आप अच्छे से ऑयलिंग कर सकते हैं। होली से एक रात पहले सोने से पहले नारियल तेल की अच्छी तरह मसाज करें। इससे जब आप होली के बाद हेयरवॉश करेंगे तो सारा कलर खुद-ब-खुद निकल जाएगा।
दही का इस्तेमाल करें
दही लगाना एक अच्छा ऑप्शन है। इसके इस्तेमाल के लिए आप अपने बालों पर और स्किन पर अच्छे से दही लगाकर करीबन आधा घंटे के लिए छोड़ दें। उससे बाद नहा लें।
नेल पेंट लगाएं
आप होली खेलने से पहले अपने नेल्स पर पहले ही नेलपेंट लगा लें। ताकि वहां पर रंग न टिके। और अगर नाखूनों पर रंग लग जाए तो उसे हटाने के लिए आप नेलपालिश रिमूवर भी यूज कर सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS