लंबे गैप के बाद जब शुरू करें एक्सरसाइज तो इन बातों का रखें खास ख्याल

लंबे गैप के बाद जब शुरू करें एक्सरसाइज तो इन बातों का रखें खास ख्याल
X
लॉकडाउन के दौरान भी घर पर जो संभव हो वह एक्सरसाइज करते रहना चाहिए था। खैर कोई बात नहीं। अब दोबारा से जिम जाना शुरू कर रहे हैं तो यह ध्यान रखिए कि पहले दिन ही अधिक एक्सरसाइज नही करनी। पहले दिन कम करें फिर धीरे-धीरे करके एक्सरसाइज का समय बढ़ाएं। अचानक अधिक एक्सरसाइज करने से कई तरह की और दिक्कतें हो सकती हैं। इसके अलावा आपको खान-पान पर भी ध्यान देना चाहिए।

लॉकडाउन की वजह से मैं चार महीने जिम नहीं जा पाया। मेरी फिटनेस बिगड़ गई है। अब फिर से जिम शुरू करना चाहता हूं। फिर से फिट होने के लिए किन बातों का ध्यान रखना होगा?

- राजीव कादियान, ईमेल से

लॉकडाउन के दौरान भी घर पर जो संभव हो वह एक्सरसाइज करते रहना चाहिए था। खैर कोई बात नहीं। अब दोबारा से जिम जाना शुरू कर रहे हैं तो यह ध्यान रखिए कि पहले दिन ही अधिक एक्सरसाइज नही करनी। पहले दिन कम करें फिर धीरे-धीरे करके एक्सरसाइज का समय बढ़ाएं। अचानक अधिक एक्सरसाइज करने से कई तरह की और दिक्कतें हो सकती हैं। इसके अलावा आपको खान-पान पर भी ध्यान देना चाहिए। क्योंकि पहले आप घर में रहते थे लेकिन अब जिम जाएंगे तो उसी हिसाब से आपको न्यूट्रिएंट्स वाला खाना लेना होगा।

मेरी उम्र 40 वर्ष है। मैं रोज सुबह करीब 4-5 किलोमीटर वॉक करता हूं। क्या अच्छी फिटनेस के लिए यह पर्याप्त है या कुछ और एक्सरसाइज भी करनी चाहिए?

-संदीप मिश्रा, भिलाई

जैसा आप बता रहे हैं कि रोजाना चार-पांच किलोमीटर वॉकिंग करते हैं। हालांकि वॉकिंग और जॉगिंग में फर्क है। अगर आप केवल वॉकिंग करते हैं तो इसके साथ आपको कुछ और एक्सरसाइज करनी चाहिए क्योंकि वॉकिंग के साथ थोड़ा-बहुत व्यायाम जरूरी है। आप भले ही वॉकिंग में थोड़ा समय कम कर दें लेकिन थोड़ी एक्सरसाइज शुरू कर दें, जिससे पूरी बॉडी फिट रहेगी।

पिछले कुछ दिनों से मुझे पेट में नाभि के आस-पास दर्द रहता है। कई बार तेज तो कई बार बिल्कुल दर्द नहीं रहता। ईनो पीने से आराम मिलता है। कृपया समस्या का समाधान बताएं।

- विनोद पाल, कोरिया

नाभि के आस-पास दर्द होने पर आप बता रहे हैं कि ईनो पीने से राहत मिल जाती है लेकिन इस तरह लगातार इनो पीना ठीक नहीं है। बेहतर होगा कि एक बार आप डॉक्टर से संपर्क कर लें, कई बार पेट में संक्रमण होने से भी दर्द बना रहता है लेकिन बगैर जांच कराए कुछ भी कहना मुश्किल है। एक बार आप पेट रोग विशेषज्ञ से संपर्क कर जांच करा लें और ईनो पीना बंद कर दें।

बीते कुछ समय से वर्क फ्रॉम होम कर रहा हूं। मेरा डाइजेशन ठीक नहीं है और नींद भी डिस्टर्ब हो गई है। वर्क के साथ ये दोनों भी ठीक रहें, इसके लिए क्या करूं?

Also Read: हो गई है स्किन एलर्जी तो अपनाएं ये उपाय, जानें कैसे करें इससे बचाव

-आकाश, ईमेल से

आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं, इसके बाद भी आपको फिजिकल एक्टिविटीज करते रहना चाहिए। संभव हो तो सुबह और शाम को टहलें। इसके अलावा लंबी सिटिंग एक साथ नहीं करनी चाहिए। हर आधे घंटे के बाद आप कुर्सी से उठकर चहल कदमी कर लें। साथ ही खान-पान पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि फिजिकल वर्क अधिक नहीं हो रही है इसलिए अधिक कैलोरी और फैट वाला खाना कम करें। इसके अलावा आप अपने सोने का समय निर्धारित करें। जैसे पहले आपका ऑफिस जाने और सोने का समय निर्धारित था। इससे आपको राहत मिलेगी।

- मनोज वर्मा, जबलपुर

Tags

Next Story