Dengue Symptoms in Kids: बच्चों में तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मामले, इन लक्षणों से होगी पहचान

Dengue Symptoms in Kids: बच्चों में तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मामले, इन लक्षणों से होगी पहचान
X
Dengue Symptoms in Kids: इस समय देशभर में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। पिछले कई दिनों से देश के अलग-अलग हिस्सों से मामले बढ़ने की खबर मिल रही हैं। लेकिन, क्या आपको पता है बच्चों में डेंगू होने के क्या लक्षण हैं। नहीं, पता तो इस खबर की सहायता से डेंगू के लक्षणों के बारे में जान सकते हैं।

Dengue Symptoms in Kids: बारिश के मौसम में कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। इन दिनों देश में मौसम का मिजाज़ बदला हुआ है। कभी बारिश होती है तो कभी उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इस बदलते मौसम में हमें कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इस मौसम में बीमारियां और वायरल इन्फेक्शन होना आम बात हो गई है। डेंगू इन्हीं बीमारियों में से एक है, जिसके मामले देश में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। छोटे से लेकर बड़े लोग इसका शिकार हो रहे हैं। बच्चों को बुखार आने पर उनके माता-पिता को टेंशन होने लगती हैं। इसलिए इन बीमारियों की सही समय पर पहचान करना बेहद जरूरी है।

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने दी जानकारी

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के अनुसार, डेंगू की बीमारी एक फ्लू की बीमारी की तरह होती है, जोकि एडीज प्रजाति के मच्छरों के होने से फैलती है। डेंगू के मरीज में वैसे तो ज्यादा नहीं दिखाई देते हैं, लेकिन 3 दिनों से अधिक बुखार आना डेंगू का कारण बन सकता है। यह कई मामलों में गंभीर भी हो जाता है। इसके कारण कई बार मरीज की मौत भी हो जाती है। ऐसे में डेंगू के लक्षणों की जानकारी होनी चाहिए ताकि समय रहते ही उसका उपचार शुरू कर सकें। नीचे पढ़िये बच्चों में डेंगू के क्या लक्षण हैं...

बच्चों में डेंगू के लक्षण

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बच्चे डेंगू के लिए थोड़े नाजुक होते हैं। उनमें बड़ों की तुलना में उनकी इम्यूनिटी मजबूत नहीं होती है। इन लक्षणों की मदद से आप भी अपने बच्चे में डेंगू की पहचान कर सकते हैं।

तेज बुखार होना

डेंगू में बुखार आना एक मामूली लक्षण है। 3 से 4 दिनों तक बच्चे को 102 डिग्री तक बुखार हो रहा है, तो बच्चे को डेंगू हो सकता है। बुखार के अलावा नाक बहना, खांसी और कमजोरी महसूस करना आदि लक्षण हैं, जो कि डेंगू होने का संकेत देते हैं।

तेज सिरदर्द होना

अगर किसी बच्चे को शरीर के सभी हिस्सों में दर्द हो रहा है, तो ये डेंगू के संकेत हो सकते हैं। बच्चों को सिरदर्द, आंखों के पीछे हल्का दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द आदि होने की संभावना अधिक होती हैं।

बार-बार उल्टी करना

डेंगू होने पर अक्सर बच्चों में उल्टी की समस्या होने लगती हैं। अगर आपके बच्चा कुछ खाने के बाद उल्टी कर रहा है या खाने का मन नहीं हो रहा है, तो ऐसा कहा जा सकता हैं कि बच्चा डेंगू का शिकार हो गया है।

खून आना

डेंगू होने पर कई बच्चों को मुंह, नाक या मसूड़ों से खून आने की समस्या होने लगती है। अगर आपको भी अपने बच्चों में यह लक्षण नजर आ रहे हैं, तो तुरंत अपने डॉक्टर को दिखाएं।

स्किन पर चकत्ते पड़ना

डेंगू होने पर ज्यादातर खुजली और छोटे दाने होने लगते हैं, जोकि चकत्ते की तरह दिखाई देते हैं। साथ ही, अगर आपके पैरों के तलवों पर कई दिनों से खुजली हो रही हैं, वो डेंगू का लक्षण हो सकते हैं।

बच्चों के व्यवहार में बदलाव होना

अगर आपका बच्चा सामान्य दिनों से अधिक चिड़चिड़े हो गए हैं या फिर उनके व्यवहार में बदलाव हो रहा है, तो यह सभी लक्षण डेंगू के हो सकते हैं। इसके अलावा डेंगू क वजह से भूख में कमी और नींद के पैटर्न में भी बदलाव भी देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़े:- Breast Cancer: ब्रेस्ट कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचा सकते हैं ये फूड्स

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Tags

Next Story