Aluminum Utensils: एल्युमिनियम में भूलकर भी न पकाएं खाना, जानें सही या गलत

Aluminum Utensils: एल्युमिनियम में भूलकर भी न पकाएं खाना, जानें सही या गलत
X
Aluminum Utensils: हम अपनी किचन में खाना बनाने के लिए कई तरीकों के बर्तनों का प्रयोग करते हैं। बीते कई दिनों से लोगों के मन में एल्युमिनियम के इस्तेमाल को लेकर सवाल है कि इसमें खाना बनाना सही है या गलत, तो चलिये बताते हैं...

Aluminum Utensils : किचन में खाना बनाने के लिए कई प्रकार के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें से कुछ बर्तन हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं और कुछ नुकसान पहुंचाते हैं। कई लोग एल्युमिनियम के बर्तनों का भी इस्तेमाल करते हैं। ये बर्तन अन्य बर्तनों की तुलना में हल्के और सस्ते होते हैं। क्या आपने सोचा है कि एल्युमिनियम के बर्तन में खाना पकाने से सेहत को लाभ मिलता है या नुकसान। अगर जानकारी नहीं है तो बताते हैं कि एल्युमिनियम में खाना बनाना सही है या गलत...

लगभग सभी घरों में एल्युमिनियम के बर्तन पाए जाते हैं, जानिये क्यों

1. एल्युमिनियम के बर्तन वजन में हल्के होते हैं।

2. बर्तनों में हीट कंडक्टर अच्छा होता है। इसलिए खाना जल्दी बन जाता है।

3. इन बर्तनों का उपयोग गैस और ओवन, दोनों में किया जाता है।

4. नियम के बर्तन अन्य बर्तनों की तुलना में सस्ते होते हैं।

5. कभी-कभी एल्युमिनियम के बर्तन नॉन स्टिक के बर्तनों का काम करते हैं। इसकी वजह से खाना जल्दी बन जाता है।

6. एल्युमिनियम के बर्तन स्क्रैच रेसिस्टेंट होते है यानी इनमें जल्दी स्क्रैत नहीं आते हैं।

एल्युमिनियम के बर्तन में खाना सही है?

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, व्यक्ति एक दिन में बस 50 मिलीग्राम एल्यूमिनियम का सेवन कर सकता है। अगर व्यक्ति के स्वास्थ्य के बारे में बात करें, तो इससे अधिक की मात्रा सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है।

लीचिंग को कैसे कम करता है एल्युमिनियम

1. खाना बनाने के लिए एनोडाइज एल्युमिनियम बर्तनों का इस्तेमाल करना चाहिए, जिनमें कोटिंग होती है और लीचिंग के जरिए खाने में शामिल नहीं हो पाते हैं।

2. एल्युमिनियम की कोटिंग लेयर का पता लगाना चाहिए। अगर इसमें ऐसी धातुओं का प्रयोग किया गया है, जो सेहत के लिए हानिकारक है, तो इनका प्रयोग न करें।

3. टूटे हुए एल्यूमिनियम बर्तनों का प्रयोग खाना बनाने के लिए न करें। इससे लीचिंग की समस्या हो सकती हैं।

4. अगर किचन में एल्युमिनियम बर्तनों का प्रयोग कर रहें, तो सभी नियमों का पालन करना अधिक आवश्यक है। इन्हें मेटल के जूने से साफ नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से इसकी कोटिंग निकल सकती है।

5. यदि संभव है, तो एल्युमिनियम के स्थान पर पार्चमेंट पेपर के इस्तेमाल पर बल देना चाहिए।

एल्युमिनियम के बर्तनों में खाना सही और गलत?

सावधान! अगर आप भी एल्यूमिनियम के बर्तनों में खाना खा रहे हैं, तो शरीर में कई पोषक तत्वों की हानि हो सकती हैं। इस बात से ये साफ है कि एल्युमिनियम बर्तनों में खाना बनाने से एल्युमिनियम के कई तत्व खाने में जाकर सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं।

1. तेज गैस पर खाना पकाने से लीचिंग होती है। जब अधिक एसिडिक वाला खाना बनाया गया हो, जिसमें टमाटर, नींबू आदि शामिल हो। दरअसल, लीचिंग कम मात्रा में होती है और एक सेहतमंद व्यक्ति के लिए पाचन संबंधी प्रक्रिया के जरिए सरलता से बाहर निकल जाती है।

2. ऐसे बर्तनों में सेवन करने से कई लोगों की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। ये व्यक्ति की सेहत, पाचन शक्ति, उसके जेनेटिक पर भी निर्भर रहता है।

3. इसलिए कई बार डॉक्टर एल्युमिनियम के बर्तनों में खाना न पकाने की सलाह देते है। ये पूरा प्रोसेस एल्युमिनियम फॉयल में खाना लेकर जाने वालों पर भी लागू होती है। इसलिए व्यक्ति को टिफिन में एल्युमिनियम फॉयल लेकर जाने से बचना चाहिए। आपने कई होटलों में देखा होगा कि खाने को पैक करने के लिए इसका इस्तेमाल कम हो गया है।

4. इसका एक लीमिट से अधिक इस्तेमाल करने पर पार्किंसन, अल्जाइमर और कैंसर होने का खतरा अधिक होता है।

ये भी पढ़े:- Milk Benefits: बच्चों के साथ आपके लिए भी जरूरी है दूध पीना

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Tags

Next Story