रहना है हैल्दी तो बिजी लाइफ से निकालें 15-20 मिनट और करे ये चीजें

महिलाएं जिम्मेदारियों के चलते इतना उलझ जाती हैं कि उनको खुद के लिए ही टाइम नहीं मिलता है। वहीं वक्त की कमी होने के कारण वो अपनी सेहत पर भी ध्यान नहीं दें पाती हैं। इसी बीच हम आपको कुछ सजेशन देने जा रहे हैं। जिससे आप खुद को फिट रख सकती हैं।
- योगा करने से सिर्फ फिजीकल फिटनेस ही नहीं बल्कि आप मेंटली भी काफी हैल्दी रहती हैं। इसके लिए आप घर पर ही कुछ मिनट के लिए योगा कर सकते हैं।
- आप चाहें तो बैली डांसिंग और जुंबा भी कर सकती हैं। यह फन-मस्ती के साथ ही इससे शरीर में जमा फैट भी जल्दी घटता है।
- पिलेटीज स्त्रियों में लोकप्रिय व्यायाम है। इसके जरिए मसल्स स्ट्रेंथनिंग व स्ट्रेचिंग होती है।
- ताइ-चाइ एक चाइनीज सिस्टम है, जिससे संतुलन व सुकून मिलता है। यह स्त्रियों के लिए बेहतर एक्सरसाइज है।
- वहीं अगर आपके पास इन सब चीजों के लिए वक्त नहीं मिल रहा है तो आप ब्रिस्क वॉक करें। इससे वेट मैनेजमेंट में मदद मिलती है और इससे शरीर को कोई नुकसान भी नहीं होता।
Also Read: क्या प्रेग्नेंसी में हाथों और बालों में लगा सकते हैं मेहंदी, जानें तमाम जानकारी
- गर्मी में रोज कम से कम तीन लीटर पानी पिएं।
- एक्सरसाइज या फिजिकल एक्टिविटी से पहले और बाद में भी पानी पिएं।
- डाइट में सूप, सैलेड और फ्रूट्स बढाएं। खाना कम मसालेदार व हलका हो।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS