हैरान कर देंगे आपको इमली के फायदे, कोरोना काल में इसका सेवन है बहुत फायदेमंद

इमली खाने में खटास लाने का काम करती है। जो डिश को एक अलग स्वाद देती है। बहुत कम लोग जानते हैं कि इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। साथ ही शरीर को फिट रखने का काम करते हैं। दवाई के रूप में भी इसका यूज किया जाता है। इसी बीच आज हम आपको इमली के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इमली के फायदो के बारे में।
दिल से जुड़ी बीमारी
इमली का सेवन दिल के लिए लाभकारी होता है। इसमें फ्लेवोनॉयड पाया जाता है जो बेड कोलेस्ट्रोल को कम करके गु़ड कोलेस्ट्रोल को बढ़ाने का काम करता है। इसके खाने से बीपी भी नियंत्रित रहता है। साथ ही दिल से जुड़ी बीमारी के खतरे को कम करता है।
इम्यूनिटी
कोरोना काल में इमली का सेवन बहुत ही फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। अगर आपको इंफेक्शन हो गया है तो ऐसे में आप इमली का सेवन करें।
वेट कम
इसमें फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। जो वजन कम करने में मदद करता है। इसमें फ्लेवोनॉयड और पॉलीफेनोस पाया जाता है जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करके वजन कम करने में मदद करता है।
डाइजेशन
इमली में एसिडिक होता है जो डाइडेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसमें पोलिफिनॉल नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो शरीर से सूजन कम दिल को सुरक्षित रखता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS