हर प्रेग्नेंट महिला को होना चाहिए पता कि प्रेग्नेंसी के दौरान इमली खानी चाहिए या नहीं

प्रेग्नेंसी के दौराम महिलओं को कई बदलाव के साथ गुजरना होता है। वहीं इस दौरान महिला के मूड स्विंग्स भी बहुत होते हैं। इसके साथ ही उनका खट्टा खाने का भी काफी मन करता है। जिसके लिए महिला इमली खाना काफी पसंद करती है। वहीं कुछ लोग यह भी कहते हुए नजर आते हैं कि इमली खाना उनके लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में कुछ एक्सपर्ट का कहना है कि अगर इमली नॉर्मल मात्रा में खाए जाए तो महिला और शिशु के लिए फायदेमंद भी होता है। इसी बीच आज हम आपको इमली खाने के फायदे और नुकसान दोनों ही बताने जा रहे हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें किमहिला प्रेग्नेंसी के दौरान इमली खा सकती है। इमली में विटामिव ए, सी और कैल्शियम पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें प्रोटीन, फाइबर और हैल्दी शुगर के गुण भी पाए जाते हैं। इसके साथ ही आपको एक बार डॉक्टर से भी बात कर लेनी चाहिए।
इमली खाने के फायदे
इमली अगर मॉडरेशन में खाई जाए तो कई फायदे भी मिल सकते हैं।
- इससे सूजन - रोधी, पेट फूलना और हड्डियों में दर्द कम होता है।
- इमली में फ्लेवेनोएड्स और पॉलीफेनोल्स होते हैं जो जेस्टेशनल डायबिटीज से बचाते हैं।
- इसमें मौजूद खनिज पदार्थ कुछ हद तक आप की बीपी भी कंट्रोल करता है। वहीं मीठी इमली प्रेग्नेंसी में कब्ज को दूर करती है।
- इससे दस्त की समस्या से भी बचा जा सकता है।
शिशु के विकास में मददगार है
इमली में नियासिन होता है या विटामिन बी3, 4 होता है जो कि प्रेगनेंट महिला की रोजाना की पोषक तत्वों की 10 फीसदी आवश्यकता की पूर्ति करती है। ये आगे चलकर शिशु की नसों, मस्तिष्क और पाचन तंत्र के विकास में मदद करते हैं।
Also Read: चुकंदर खाने के फायदे तो सभी जानते हैं, एकबार इसके नुकसान भी जान लें
गर्भावस्था में इमली खाने के नुकसान
आपको बता दें कि प्रेग्नेंसी में इमली खाने के फायदे के साथ-साथ नुकसान भी होते हैं। इमली का जरूरत से ज्यादा सेवन आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इमली ज्यादा खाने की वजह से ब्ल्ड शुगर का लेवल असंतुलित हो सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS