इम्यूनिटी में चाहिए बूस्ट तो सेहत के लिए वरदान है मुनक्का

इम्यूनिटी में चाहिए बूस्ट तो सेहत के लिए वरदान है मुनक्का
X
मुनक्का, किशमिश से कही ज्यादा फायदेमंद होता है। ये लाल और बड़े अंगूर (Red and large grapes) को सुखाकर तैयार किया जाता है और पोषक तत्वों से भरपूर (Rich in nutrients) होता है।

हेल्थ। कोरोना वायरस (Coronavirus) से बचने के लिए अगर कोई चीज आपके शरीर (Body) में सबसे ज्यादा जरुरी है तो वह है, आपकी स्ट्रोंग इम्यूनिटी (Strong Immunity)। अगर आपकी इम्यूनिटी स्ट्रोंग (Strong Immunity) है तो कोरोना आपको ज्यादा हानि नहीं पहुंचा सकता। लेकिन अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर (Weak immunity) है तो इसमें आपको घबराने की जरुरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपको बताएंगे की अपनी इम्यूनिटी में कैसे बूस्ट लाए। कैसे अपनी इम्यूनिटी को स्ट्रोक किया जा सकता है।

कोरोना के इस दौर में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए (To boost immunity in Corona period ) आप मुनक्का का सेवन (Intake of dry grapes) भी कर सकते हैं। ये आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ-साथ सेहत को कई और तरह से भी फायदा पहुंचाता (Beneficial in many other ways) है। किशमिश की तरह दिखने वाला मुनक्का किशमिश से थोड़ा अलग होता है। ये लाल और बड़े अंगूर को सुखाकर तैयार किया जाता है। पोषक तत्वों की बात करें तो 30 ग्राम मुनक्का में 1.14 ग्राम प्रोटीन, 0.1 ग्राम वसा, 21 ग्राम कार्ब्स, 2 ग्राम फाइबर, 15% कॉपर और 5% आयरन और 79 कैलोरी होती है।

इम्यूनिटी और एनर्जी बढाएगा

बता दें कि, मुनक्का का रोज़ाना सेवन करने से इम्यूनिटी और एनर्जी बढ़ती है। इसको दूध में भिगोकर खाने से सेहत को इसके फायदे और भी ज्यादा मिलते हैं। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है और कमजोरी भी दूर होती है। बशर्ते इससे रात में भिगो दे और सुबह के समय इसे खाएं। क्योंकि मुनक्का की तासीर गर्म होती है।

इसके साथ ही मुनक्का का सेवन करने से हड्डियों और दांतों को मजबूती मिलती है। मुनक्का में काफी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो हड्डियों और दांतों को मजबूती देने में मदद करता है। साथ ही इसमें बोरान नाम का पोषक तत्व भी पाया जाता है जो कैल्शियम को सोख कर इसको हड्डियों तक पहुंचाने में सहायता करता है।

आंखों की रौशनी बढ़ाता है

रोजाना मुनक्का खाने से आंखों की रौशनी तो बढ़ती ही है। साथ ही इसके सेवन से मोतियाबिंद होने का खतरा भी कम होता है। इसमें विटामिन ए और बीटा केरोटीन भी पाया जाता है जो आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

शरीर में खून को बढ़ाता है

रोज आठ-दस मुनक्का खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। इसमें काफी मात्रा में आयरन पाया जाता है जो एनीमिया को दूर करने और खून को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही इसमें मौजूद कॉपर रेड ब्लड सेल्स को बनाने में सहायता करता है।

कब्ज को दूर करे

वहीं इसके साथ ही मुनक्का का सेवन करने से कब्ज दूर होता है और गैस, अपच जैसी दिक्कतों से निजात मिलती है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को सही तरह से काम करने में मदद करता है। (हालांकि, जितना ज्यादा हो इसे रात के समय भिगोकर अगले दिन सुबह खाएं साथ ही डॉक्टर की सलाह भी लेकर इसका सेवन किया जा सकता है।)

Tags

Next Story