वायरस-फ्लू से दूर रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये 8 चीजें, मजबूत होगी इम्यूनिटी

वायरस-फ्लू से दूर रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये 8 चीजें, मजबूत होगी इम्यूनिटी
X
कोरोना वायरस में सिर्फ मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग से ही काम नहीं चलेगा। इसके साथ ही आपकी इम्यूनिटी पावर भी स्ट्रोंग होनी चाहिए जो आपको किसी भी तरह के वायरस और फ्लू से बचाएगा।

हेल्थ। कोरोना वायरस (Covid-19) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्या आम क्या खास हर किसी को वायरस ने अपने चपेट में ले रखा है। इससे बचाव के लिए मास्क (Mask) पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) का पालन करने की सलाह (Advice) दी जा रही है। लेकिन सुरक्षित रहने के लिए सिर्फ इन्हीं चीजों से काम नहीं चल रहा है। उसके लिए सबसे जरुरी है इम्यून पावर (Immune Power) तेज होना। क्योंकि इम्यूनिटी कमजोर (Weak Immunity) होने पर शरीर (Body) आसानी से किसी भी वायरस की चपेट में आ सकता है। ऐसे में जरूरी है अपने खानपान में उन चीजों को शामिल करें जिनसे शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट (Immunity Boost) हो सके।


एंटीऑक्सीडेंट वाले फूड- बेरीज, प्याज, लहसुन, अदरक, गाजर और कद्दू में एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इन चीजों को डाइट में शामिल करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है जिससे वारयस से लड़ने में मदद मिलती है। खानपान की इन चीजों में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी, बी और ई पाया जाता है। नियमित रूप से इनका सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है और शरीर को वायरल इंफेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है।


विटामिन C- इम्यूनिटी बढ़ाने में सबसे कारगर साबित होती हैं विटामिन C युक्त चीजें। जो इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए रामबाण माने जाते हैं। संतरे, अमरूद, आंवला, बेरीज, नींबू जैसे फलों में विटामिन C पचूर मात्रा में होता है। इसके अलावा आप अपनी डाइट में मोरिंगा, तुलसी, स्पाईरुलिना, नीम, ग्रीन टी जैसी चीजों को ले सकते हैं। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।


स्टार एनिस- दुनियाभर में हमारे देश को मसालों के लिए भी जाना जाता है। इन्हीं मसालो में से एक है स्टार एनिस यानी चक्रफूल। स्टार एनिस में शिमिक एसिड नामक एक यौगिक पाया जाता है। पिछले 15 सालों से इसका इस्तेमाल एंटीवायरल ड्रग्स को संश्लेषित करने के लिए जा रहा है। इसमें कई गुणकारी तत्व होते हैं जो कई तरह के रोगों के ठीक करने के लिए उपयोगी सिद्ध होते हैं। स्टार एनिस का इस्तेमाल मसाले के तौर पर थाई सूप, करी, सब्जी बनाने में कर सकते हैं। इसके अलावा स्टार एनिस के दो टुकड़ों को पानी में 15 तक उबाल लें। पानी के गुनगुने हो जाने पर इसे पिएं। ऐसा करने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है।


फर्मेंटेड फूड- फर्मेंटेड फूड आंतों के लिए फायदेमंद होता है। फर्मेंटेड फूड इम्यूनिटी बढ़ाने में बेहद लाभदायक माना जाता है। योगर्ट, केफिर, किची, घर के बने हुए अचार, कांजी जैसे फर्मेंटेड फूड का सेवन करने से पेट की समस्याएं ठीक होती हैं। फर्मेंटेड फूड गैस, एसिडिटी, कब्ज और पाचन संबंधी समस्याओं से निजात दिलाने में भी मदद करते हैं।


मुलेठी- मुलेठी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। मुलेठी का इस्तेमाल कई तरह के रोगों में दवाई के तौर पर किया जाता है। इसमें एंटीवायरल, एंटी माइक्रोबियल, एंटी इंफ्लेमेटरी मौजूद होते हैं। मुलेठी का प्रयोग कई वायरल इंफेक्शन से लड़ने में किया जाता है। आप मुलेठी की चाय बनाकर भी पी सकते हैं।

Tags

Next Story