बियर पीने वाले लोगों की तरफ मच्छर ज्यादा होते हैं अट्रेक्टिव, जानें और भी कई दिलचस्प फैक्ट

बियर पीने वाले लोगों की तरफ मच्छर ज्यादा होते हैं अट्रेक्टिव, जानें और भी कई दिलचस्प फैक्ट
X
रिसचर्स का कहना है कि मच्छरों का दिमाग काफी तेज होता है। जब लोग मच्छरों को मारने की कोशिश करते हैं, तो वो उनकी तरफ 24 घंटे तक नहीं आता है।

बरसात के मौसम में मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचना काफी मुश्किल हो जाता है। इस मौसम में यह बीमारियां काफी फैलती हैं। मच्छरों से होने वाली बीमारियों में डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया टॉप लिस्ट में है। मच्छर दिखने में भले ही छोटा सा होता है, लेकिन इससे होने वाली बीमारियां काफी खतरनाक होती हैं। इसके साथ ही आज हम आपको मच्छरों से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानकर आप दंग रह जाएंगे। तो आइए जानते हैं मच्छरों से जुड़ी दिलचस्प बातें।

मच्छरों से जुड़ी दिलचस्प बातें

- आपको बता दें कि नर मच्छर कभी भी नहीं काटते हैं। हमेशा ही मादा मच्छर लोगों को काटती है, क्योंकि मादा मच्छर तो अपने अंडे विकसित करने के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती है। जिसे वो इंसानों के खून के जरिए पूरा करती हैं।

- ज्यादा पसीना आने वाले लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं। पसीने की स्मेल से मच्छर अट्रेक्ट होते हैं।

-मादा मच्छर एक समय में तकरीबन 300 अंडे देती हैं। आपको बता दें कि एक मच्छर की उम्र की 2 महीने से ज्यादा नहीं होती है।

-जो लोग बीयर पीते हैं उन्हें मच्छर अपना शिकार जरूर बनाते हैं। रिसर्च से सामने आया है कि जो लोग बीयर पीते हैं मच्छर दूसरों के मुकाबले में उनकी तरफ ज्यादा ही आकर्षित होते हैं।

-मच्छरों के दांत नहीं होते हैं। इस कारण वे अपने मुंह से नुकीली और लंबे डंक से काटते हैं। एक मच्छर अपने वेट से तीन गुणा ज्यादा खून पी सकता है।

Also Read: गर्मी लगने पर रिश्तेदारों ने वेंटिलेटर का हटाकर कूलर का प्लग लगाया, कोरोना संदिग्ध पीड़ित की हुई मौत

- रिसचर्स का कहना है कि मच्छरों का दिमाग काफी तेज होता है। जब लोग मच्छरों को मारने की कोशिश करते हैं, तो वो उनकी तरफ 24 घंटे तक नहीं आता है।

- जो महिलाएं प्रेग्नेंट होती हैं उन्हें मच्छर ज्यादा काटते हैं। साथ ही O Positive वाले लोग मच्छरों को ज्यादा पसंद आते हैं।

Tags

Next Story