International Kissing Day: किस के जरिए फैलती हैं ये बीमारियां, समय पर इलाज न करवाने पर हो सकती है गंभीर समस्या

6 जुलाई को पूरी दुनिया में इंटरनेशनल किसिंग डे मनाया जाता है। इस दिन कपल्स एक दूसरे को किस के माध्यम से प्यार जाहिर करते हैं। हमेशा से ही किस प्यार का प्रतीक रहा है। बहुत कम लोग जानते हैं ति किस करने से कई तरह की बीमारियां भी फैल सकती हैं। जिसे आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं। इसके साथ ही आपको इससे बचने के तरीके भी बताएंगे। तो आइए जानते हैं इस बारे में।
हर्पीस
यह सिम्पेक्स वायरस के कारण होता है। यह बीमीरी एक दूसरे के कॉन्टेक्ट में आने से स्किन में तेजी से फैलता है। यह बीमारी दो तरीके से फैलती है। इसका एक प्रकार HSV-1 होता है। जिसे ओरल हार्पीस कहा जाता है। यह आसानी से किस के जरिए फैल सकता है। इसका लक्षण मुंह पर छोटे लाल या सफेद छाले होने लगते हैं। वहीं यह किसी का झूठा खाने से भी हो सकता है।
हार्पीस का दूसरा प्रकार HSV-2 होता है। जो यौन संबंध बनाने से फैलता है। वहीं किस के जरिए भी यह फैल सतकता है। दोनों तरह के हार्पीस पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाते हैं। वहीं अगर आपका इम्यून सिस्टम मजबूत है तो आपको इसके लक्षण बहुत हल्के पता चलेंगे।
साइटोमेगालोवायरस
यह एक तरह का वायरल संक्रमण है जो लार के संपर्क में आने से हो सकता है। वहीं ये सीमन, लार या ब्रेस्ट भी फैल सकता है। इसके होने पर बुखार, गले में खराश, शरीर में दर्द, थकावट जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। हार्पीस की दवाओं के जरिए भी इसका इलाज किया जा सकता है।
सिफलिस
यह एक तरह का बैक्टीरियल इंफेक्शन होता गै जो ओरल या जेनिटिल यौन संबंध के जरिए फैलता है। इसके होने पर मुंह में जख्म हो जाता है। इस बीमारी का अगर समय पर इलाज न करवाया जाए तो यह आगे जाकर गंभीर समस्या भी बन सकती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS