International yoga Day 2019 : इंटरनेशनल योगा डे पर जानें आंखों की रोशनी बढ़ाने वाले योग के फायदे

International yoga Day 2019 : इंटरनेशनल योगा डे 2019 (International yoga Day 2019) को आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। हर साल की तरह इस बार भी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International yoga Day) पूरी दुनिया में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा। योग (Yoga)और प्राणायाम (Pranayam) भारत में प्राचीन काल से ही स्वस्थ (Healthy) रहने का सबसे आसान तरीका माना जाता है। योग (Yoga) करने से न सिर्फ हम फिट और हेल्दी रहते हैं बल्कि कई सारी गंभीर बीमारियों (Serious Disease) से निजात भी पा सकते हैं। आज के समय में स्मार्टफोन के ज्यादा इस्तेमाल से आंखों में जलन, दर्द और आंखों की रोशनी का तेजी से कम होना एक आम समस्या बन गई है। इसलिए विश्व योग दिवस (World Yoga Day) से पहले आपको आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए योग, योग करने के फायदे (Yoga Benefits) और योग करने का सही तरीका (Right Way to do yoga)बता रहे हैं।
आंखों की रोशनी बढ़ाने वाले योगासान :
1.अगर आप आंखों से चश्मा हटाना चाहते हैं, तो ऐसे में त्राटक करना सबसे आसान और उपयुक्त रहेगा। त्राटक को आमतौर पर सुबह या रात के समय करना चाहिए। अगर आपको त्राटक सुबह करना है तो उगते हुए सूर्य को लगातार बिना पलक झपकाए आंखें थकने तक देखें, आंखों के थकने पर उन्हें बंद करें, फिर पुन: प्रक्रिया को दोहराएं। याद रखें इस क्रिया सिर्फ उगते हुए सूरज के साथ ही करनी, वरना आंखों को नुकसान हो सकता है।
इसके अलावा कमरे में अंधेरा करके एक मोमबती या दीया जलाएं, फिर मोमबती के सामने प्राणायाम की मुद्रा में बैठ जाएं। उसके बाद मोमबती की रोशनी परबिना पलक झपकाए एकटक देखें।इसके बाद ऊं का उच्चारण करते हुए आंखें बंद करें और अंत में अपनी हथेलियों को आपस में रगड़े और गर्म हथेलियों को आंखों को स्पर्श करते हुए धीरे से आंखें खोले। इस आसन को सप्ताह में 3 बार करना लाभदायक रहेगा।
2. अगर आप अपनी कम होती आंखों की रोशनी को बढ़ाना चाहते हैं। तो ऐसे में नियमित रूप से अनुलोम-विलोम प्राणायाम करना बेहद फायदेमंद रहेगा। अनुलोम-विलोम करने के लिए सबसे पहले सुखासन में बैठें।
इसके बाद अपने सीधे हाथ की तर्जनी (फर्स्ट फिंगर) से नाक के दाहिने नथुने को बंद करें और बाएं नथुने से लंबी सांस भरें। इसके बाद कुछ देर उस अवस्था में रुकें, फिर अंगूठे की मदद से बाएं नथुने के बंद करें और दाहिने नथुने से सांस छोड़ें। इस आसन का 10-15 बार अभ्यास करें।
3.अपनी आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सर्वांगासन भी बेहद उपयोगी होता है। सर्वांगासन करने के लिए सबसे पहले सीधे लेट जाएं। अब अपने पैरों को 90 डिग्री पर ऊपर उठाएं। इस मुद्रा को पूरा करने के लिए अपने दोनों हाथों से कमर के हिस्से को पकड़े और ऊपर उठाएं। इस अवस्था में कुछ देर रूकने के बाद धीरे-धीरे वापस पहले वाली अवस्था में आएं। सर्वांगासन करने से शरीर के साथ ही आंखों के आसपास की मांसपेशियों में रक्त संचार में वृद्धि होती है, जिससे आँखों की रोशनी अच्छी होती है।
4. आंखों की रोशनी बढ़ाने में शवासन करना भी कारगर सिद्ध होता है। शवासन करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं। इसके बाद धीरे-धीरे अपने हाथ-पैर को ढीला छोड़ दें और अपने मन को शांत करते हुए आंखें बंद करके लेट जाएं। इस आसन को नियमित रुप से करने पर आंखों को आराम मिलता है और थकान दूर होती है।
5.आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए फेस एक्सरसाइज भी करना फायदेमंद रहता है। इसके लिए मुंह में साफ पानी भरें और एक गुब्बारा बनाएं। इसके बाद आंखों कोपर ठंडे पानी की छीटें छपाक करते हुए 3-4 बार मारें। इस आसन को 3-4 बार सप्ताह में करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS