International Yoga Day 2019 : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जानें कंधे के दर्द के लिए योग

International Yoga Day 2019 : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जानें कंधे के दर्द के लिए योग
X
International Yoga Day 2019: इंटरनेशनल योगा डे 2019 (International yoga Day 2019) 21 जून को है। विश्व योगा डे पर लोगों को योगा और प्राणायाम के फायदे (Yoga and Pranayam Advantages), योग का महत्व (Yoga Mahtava) और योगा से स्वस्थ रहने वाले तरीकों से जागरुक करने के लिए सेलिब्रेट किया जाता है। योग से शरीर की रोग रोधक क्षमता (Yoga imporving immune system) का विकास होता है। जिससे शरीर कई गंभीर बीमारियों का शिकार होने से बच जाता है। ऐसे में आज हम लंबे समय तक एक जगह पर काम करने से होने वाले लोगों के कंधे के दर्द को दूर करने के लिए योग (Yoga for Shoulder Pain) बता रहे हैं।

कंधे के दर्द के लिए योग :

1.कंधे के दर्द से छुटकारा दिलाने में पर्वतासन का अभ्यास करना भी बेहद फायदेमंद होता है। पर्वतासन करने के लिए सबसे पहले दरी या योगा मैट पर पैर को आगे की ओर फैलाकर बैठ जाएं। इसके बाद पैरों को मोड़ते हुए सुखासन की अवस्था में बैठ जाएं। अब अपने दोनों हाथों को धीरे-धीरे उठाते हुए सिर के ऊपर ले जाकर दोनों हथेलियों को मिला लें। कुछ देर इस अवस्था में रुककर पुन: पहले वाली अवस्था में वापस आ जाएं।

2. कंधे में दर्द होने पर सबसे पहले अपने दोनों हाथों को सिर से ऊपर उठाकर स्ट्रेच करें। इसके बाद अपनी हाथों को कंधे के समानांतर फैला लें। इसके बाद अपनी कलाई को दाएं-बाएं यानि क्लॉक और एंटी क्लॉक वाइज घुमाएं। इससे आपके हाथों और कंधों को आराम मिलेगा।

3. अगर आपके कंधे में लगातार दर्द रहता है, तो ऐसे में आप अपने दाएं हाथ को अपने सिर पर रखें और बाएं हाथ से घुटने को कसकर पकड़े। अब दाएं हाथ को सिर के ऊपर से नीचे कूल्हों तक गोलाई में 5-10 बार अच्छे से घुमाएं. इसे कई बार करने से कंधे के दर्द में आपको बहुत आराम मिलेगा।

4. कंधे के दर्द दूर करने के लिए नटरासान का 5-10 बार अभ्यास करें। नटरासन करने के लिए पहले सीधे खड़े हो। इसके बाद अपने दाएं पैर को पीछे की तरफ ले जाकर ऊपर की तरफ मोड़ते हुए दाएं से हाथ से पकड़ें और अपने बाएं हाथ को सामने की ओर सीधा करके फैलाएं। इस स्थिति में कुछ देर रुकें। इससे आपके कंधों को रिलेक्स मिलेगा।

5.कंधे से दर्द को निजात दिलाने के लिए गोमुखासन करें। गोमुखासन को करने के लिए सबसे पहले किसी दरी या कुर्सी पर बैठ जाएं। इसके बाद अपने दाएं हाथ को कंधे के ऊपर से ले जाते हुए कोहनी से मोड़कर पीछे की तरफ ले जाएं और बाएं हाथ को पीठ की तरफ से मोड़ते हुए पीछे की तरफ ले जाएं।

इसके बाद बाएं हाथ को दाहिने हाथ से पकड़े और इस अवस्था में कुछ देर रुकें और फिर इस पूरी प्रक्रिया को दूसरे हाथ के साथ दोहराएं। इससे कंधों के दर्द के साथ गर्दन और पीठ के दर्द में भी राहत मिलती है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story