International Yoga Day 2019 : पहली बार योग करने वालों के लिए सावधानियां

International Yoga Day 2019 : पहली बार योग करने वालों के लिए सावधानियां
X
International yoga Day 2019: इंटरनेशनल योगा डे 2019 (International yoga Day 2019) 21 जून (21 June) यानि शुक्रवार को भारत (India) समेत पूरी दुनिया (World) में मनाया जाएगा। इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019 की थीम (International Yoga Day 2019 Theme)क्लाईमेट एक्शन (Climate Action)रखी गई है। योग एक ऐसा तरीका है। जिससे आसानी से फिट रहा जा सकता है। योग ने सिर्फ शरीर को फिट रखता है बल्कि शरीर को अंदरूनी रुप से मजबूत भी बनाता है। योग का सबसे ज्यादा फायदा (Yoga Benefits) लेने के लिए सुबह का समय सबसे अच्छा माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको हेल्दी बनाने वाले योग करने के भी नियम और सावधानियां (Yoga Rules and Precautions)हैँ। जिनका पालन न करने पर शरीर को बेहद नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए आज हम विश्व योग दिवस 2019 (World Yoga Day 2019) से पहले आपको योग करने से पहले बरती जानी वाली सावधानियों (Yoga Precautions) के बारे में बता रहे हैं।

योगा करने से पहले की सावधानियां :

1.अगर आप पहली बार योगा कर रहे हैं, तो याद रखें कि योग हमेशा खाली पेट ही किया जाता है। क्योंकि भोजन खाने के बाद योग करने से शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। वज्रासन अकेला एक ऐसा आसन है जिसे खाना खाने के बाद करना बेहद अच्छा होता है। इससे पाचन क्रिया सुचारू रुप से कार्य करती है।

2.योग और प्राणायाम को हमेशा साफ, हवादार और खुली जगह पर ही करना चाहिए। सूर्योदय के समय योग करना सबसे उत्तम माना जाता है। सूर्योदय के समय योग करते हुए चेहरा पूर्व और उत्तर दिशा में रखें, जबिक शाम को चेहरा पश्चिम और दक्षिण दिशा में रखें। सुबह के वक्त सूरज से शरीर को विटामिन डी, स्वच्छ वायु आसानी से प्राप्त होती है जिससे मन शांत होता है और शरीर स्वस्थ बनता है।

3.अगर आप पहली बार योग करने वाली हैं, तो कोशिश करें कि किसी योगा टीचर की निगरानी में ही करें। क्योंकि कुछ आसन बेहद मुश्किल होते हैं। जिनका गलत तरीके से अभ्यास करने पर शरीर में दर्द या मांसपेशियों में खिंचाव आने की समस्या हो सकती है।

4.योग करने के लिए हमेशा सही कपड़ों का चुनाव करें। कभी भी ज्यादा टाइट या ज्यादा ढीले कपड़े पहनने से बचें। क्योंकि ज्यादा तंग कपड़े होने पर आसन करने में असुविधा होगी। जबकि ज्यादा ढीले कपड़ों की वजह से आप आसन करने पर बार-बार कपड़ों को ठीक करने की वजह से आसन पर फोकस नहीं कर पाएगें। इसलिए हमेशा कंफर्टेबल कपड़े ही पहनें।

5.आमतौर पर योगाभ्यास हर उम्र के लोग कर सकते हैं, लेकिन महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान योग करने से बचना चाहिए। क्यूंकि इस समय में गर्भाशय की शुद्धता प्रक्रिया जारी रहती है। जिससे इस दौरान योग करने से रक्त-स्त्राव संबंधी गम्भीर समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को भी गर्भावस्था के दौरान योग नहीं करना चाहिए। गर्भावस्था के 3 महीने बाद योग के कुछ सरल आसन किये जा सकते हैं। लेकिन, वो भी योग प्रशिक्षक की सलाह यानिगरानी में ही।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story