International Yoga Day : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जानें बच्चों को हेल्दी रखने वाले आसान 5 आसन

International Yoga Day 2019 : 21 जून (21 June) को भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में बड़ी ही धूमधाम से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जाएगा। विश्व योग दिवस पर (World Yoga Day) पर सभी लोग बच्चे हो या बड़े योगा करेगें। ऐसे में आज हम आपको अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019 (International Day of Yoga 2019) के खास अवसर बच्चों के लिए आसान योगासन (Easy Yogaasan for childrens)और इसके साथ ही उन योगासनों को करने का सही तरीका (Right way to do yogaasan) बता रहे हैं।
International Yoga Day 2019 : बच्चों के लिए आसान योगासन
ताड़ासन करने का तरीका :
1. सबसे पहले पहले आप सीधे खड़े हो जाए और अपने कमर एवं गर्दन को सीधा रखें।
2. इसके बाद अब आप अपने दोनों हाथों को धीरे-धीरे सिर के ऊपर लेकर जाएं और सांस लेते हुए अपने पैरों को ऊपर उठाते हुए अपना सारा वजन पैरों की अंगुलियों पर डालें और अपने शरीर को ऊपर की ओर खींचें।
3.कुछ देर रूकने के बाद धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए वापस पहले वाली अवस्था में आएं।
4. इस आसन को कम से कम 3-4 बार करें।
5. ताड़ासन का नियमित करने से हाईट बढ़ती है, वजन कम होता है, पीठ और मांसपेशियों के दर्द से राहत मिलती है।
वज्रासान करने का तरीका :
1. इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पैरों को आगे की ओर फैलाएं।
2. इसके बाद दाहिने पैर को मोड़ते हुए दाहिने कूल्हें के नीचे रखें।
3. अब यही प्रक्रिया को बाएं पैर के साथ दोहराएं।
4. इसके बाद दोनों हाथों को घुटनों पर रखें और पीठ को सीधा रखते हुए, कुछ देर आंखें बंद करके बैठ जाएं।
5. 1-2 मिनट बाद आंखें खोलें और धीरे-धीरे पैरों को वापस पहले की अवस्था में लाकर सीधा फैला लें।
6. रोजाना वज्रासान करने से पेट के रोगों, घुटनों और पीठ दर्द से मु्क्ति मिलती है।
3. पद्मासन करने का तरीका :
1. पद्मासन करने के लिए सबसे पहले अपने दोनों पैरों को सामने की और फैलाएं।
2. इसके बाद अपने दाहिने पैर को बाएं पैर के ऊपरी भाग (जांघ) पर रखें।
3. अब बाएं पैर को मोड़ते हुए दाहिने पैर के ऊपरी भाग (जांघ) पर रखें। याद रखें दोनों घुटने आपके जमीन की सतह पर लगने चाहिए।
4. इसके बाद अपने दोनों हाथों की ज्ञान मुद्रा बनाएं और घुटनों पर रखें। इसके बाद आंखें बंद करके कुछ देर सामान्य सांस लेते हुए बैठें।
5. याद रखें पद्मासन करते समय आपकी कमर और रीढ़ की हड्डी हमेशा सीधी रखें।
6. अगर आप पद्मासन करने में खुद को असमर्थ पाते हैं, तो ऐसे में आप कमर को सीधा रखते हुए सुखासन भी कर सकते हैं।
7. पद्मासन के नियमित अभ्यास से पाचन क्रिया, रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है, घुटनों लचीले बनते हैं और तनाव कम होता है।
4.पादहस्तासन करने का तरीका :
1. पादहस्तासन करने के लिए सबसे पहले जमीन पर खड़े हो जाएं।
2. इसके बाद दोनों पैरों को आपस में मिला लें।
3. फिर दोनों हाथों के पंजों को खोल कर पूरे शरीर को ऊपर की ओर खींचिए और सामने की ओर से अपने दोनों हाथों को पैरों के पास लाकर जमीन को छुएं। 4. हथेलियों से जमीन को पकड़िए और इसी स्थिति मे रहते हुए सिर को घुटनों से लगाइए।
5. रोजाना पादहस्तासन करने से कमर पतली और छाती चौड़ी होती है,कंधे के रोगों में आराम मिलता है। मोटापा तेजी से कम होता है।
5.पश्चिमोतानासन करने का तरीका :
1. पश्चिमोतानासन करने के लिए सबसे पहले जमीन पर बैठें और अपने पैर आगे की तरफ फैलाएं।
2. इसके बाद अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर खींचकर धीरे-धीरे नीचे की तरफ लाएं और हाथों से पैरों के अंगूठों को पकड़ें। याद रखें कि आपके घुटने सीधे रहें।
3. अब अपने सिर को घुटनों पर लगाएं और कुछ देर इस स्थिति में रुकेँ।
4. इसके बाद धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए पहले वाली स्थिति में वापस आएं।
5. इस आसन को एक बार में कम से कम 3 बार जरूर करें।
6.पश्चिमोतानासन के नियमित अभ्यास करने से पीठ में रक्त संचरण में वृद्धि होती है, पीठ और टांगों की मांसपेशियां मजबूत और लचीली बनती हैं। इसके अलावा गुर्दा और अग्नाशय के रोगों में लाभ मिलता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS