शरीर में खून की कमी को पूरा करते हैं ये फूड्स, दूर होगी कमजोरी

हेल्दी रहने के लिए इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ शरीर में आयरन होना भी बहुत जरूरी होता है। शरीर में खून की कमी होने से एनीमिया जैसी बीमारी होने का भी डर रहता है। इसके साथ ही किडनी से जुड़ी बीमारियां भी हो सकती हैं। अक्सर देखा जाता है कि खून की कमी की शिकायत सबसे ज्यादा महिलाओं और बच्चों को होती है। इस परेशानी से बचने के लिए आयरन से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। इसी बीच आज हम आपको ऐसे कुछ फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका सेवन करके आप खून की कमी को पूरा कर सकते हैं।
अनार
अनार में आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स काफी मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में हर रोज 1 गिलास दूध के साथ अनार खाने से हीमोग्लोबीन बढ़ता है।
सेब
प्रतिदिन 1 सेब खाने से कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही यह हीमोग्लोबिन बढ़ाने में भी मदद करता है। ऐसे में एनीमिया से जूझ रहे लोगों को हर रोज एक सेब जरूर खाना चाहिए।
चुकंदर
चुकंदर शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। चुकंदर के साथ इसकी पत्तियों में तीन गुना ज्यादा आयरन होता है। ऐसे में आप रोजाना में चुकंदर और इसकी पत्तियों का सेवन करें।
नींबू
इसमें विटामिन सी से भरपूर मात्रा में होता है, जोकि हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। ऐसे में खून की कमी दूर करने के लिए चुकंदर बेस्ट ऑप्शन है।
तुलसी
तुलसी में आयरन पाया जाता है। हर रोज इसका सेवन करने से खून की कमी पूरी होती है। इसके साथ ही तुलसी खून को भी साफ करती है।
पालक
पालक में जरूरी तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर में हीमोग्लोपबिन की कमी पूरी होती है।
केला
केला भी आयरन मौजूद होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS