दुनिया में हैं कुछ ऐसे भी देश जहां नहीं होती कभी रात

आपको सुनकर शायद थोड़ी हैरानी हो कि दुनिया में कुछ ऐसी जगह भी हैं जहां कभी रात नहीं होती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में कई ऐसे भी देश हैं जहां सूरज निकलता है लेकिन कभी रात नहीं होती है। इसी बीच आज हम आपको इन देशों से के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इन देशों के बारे में।
फिनलैंड
फिनलैंड दुनिया का एक ऐसा देश है जहां 23 घंटे सूरज निकलता है। फिनलैंड की कुछ ऐसी जगहें भी हैं जहां पर गर्मी के दौरान 73 दिनों तक सूर्य निकलता है। फिनलैंड को झीलों का देश भी कहा जाता है। यहां पर लगभग 1,87,888 झीलें हैं। यह देश काफी सुंदर है।
नार्वे
यद देश पहाड़ों से घिरा हुआ है। इसे लैंड ऑफ द मिडनाइट सन भी कहा जाता है। इसके पीछे का कारण है कि यहा मई से लेकर जुलाई तक सूरज डूबता ही नहीं है। इससे उत्तरी भागों में गर्मी के दो महीने तक सूरत डूबता ही नहीं है। सिर्फ हल्का सा अंधेरा हो जाता है।
कनाडा
यह क्षेत्रफल के हिसाब से दूसरा सबसे बड़ा देश माना जाता है। यह देश कई दिनों तक बर्फ से ढका रहता है। इन दिनों यहा रात पर अंधेरा नहीं होता है।
Also Read: दिल्ली मेट्रो लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिदिन 3 हजार लीटर सेनिटाइजर करेगी यूज
अलास्का
यह अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। इस देश को सूरज की रोशनी और भी ज्यादा खूबसूरत बनाते हैं। यहां मई से लेकर जुलाई कर सूरज चमकता रहता है। यह खूबसूरत ग्लशियर के लिए भी जाना जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहा 12:30 बजे सूर्यास्त होता है और 51 मिनट के बाद फिर सूरज उग जाता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS