जांघों के बीच होने वाली जलन से राहत पाने के लिए लगाएं ये प्रोडक्ट, जल्द मिलेगा आराम

अक्सर गर्मियों में लोगों को जांघों के आस पास खुजली होने की शिकायत रहती है। खासतौर पर वर्कआउट करते हुए, साइकिल चलाते या दौड़के वक्त होती है। टांगो के बीच रगड़ होने के कारण लालिमा, खुजली,दर्दनाक फफोले और रूखी स्किन जैसी परेशानी होने लगती है। ऐसे में लोग यह परेशानी बताने में हिचकिचाते हैं। इसी बीच हम आपकी मदद के लिए कुछ प्रोडक्ट बताने जा रहे हैं जिसके इस्तेमाल से आप इस परेशानी से निजात पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन प्रोडक्ट्स के बारे में।
- एंटी चैफ क्रीम लगाएं (Rub Some Anti-Chafe Cream)
इस क्रीम को आप वर्कआउट से पहले लगाएं। इसके लगाकर आप परेशानी से जल्द ही निजात पा सकते हैं। यह आपकी 200-300 रूपये में मिल जाएगी।
- डिओड्रेंट रोल (Roll Some Deodorant)
इसे आप आसानी से लगा सकते हैं। इसे खदीरने के लिए आपको 200 रूपये खर्च करने पड़ेंगे। यह आपको मार्केट और ऑनलाइन आसानी से मिल जाएगा।
- टी ट्री ऑयल (Tea Tree Oil)
इसे आप सोने से पहले लगाएं। यह आपको 400 रूपये का मिल जाएगा। इसमें एंटी - इफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल जैसे गुण पाए जाते हैं।
- एलोवेरा जेल
आप चाहें तो एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। यह आपको 100 रूपये के अंदर मिल जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS