आयरन की कमी पूरी करता है जीरा, इसके फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

Jeera ke Fayde : आज तक आपने जीरा का इस्तेमाल दाल और सब्जियों में तड़के या छौंक लगाने के लिए केवल एक मसाले के रुप में किया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं ये बारीक और छोटे दाने वाला जीरा कई सारी बीमारियों को दूर करने में रामबाण है। पेट संबंधी रोगों के लिए अचूक दवा है। इसलिए आज हम आपको जीरा के फायदे (Cumin Benefits) बता रहे हैं।
जीरा खाने के फायदे
- सर्दी-जुकाम में जीरे को भूनने के बाद एक पोटली में बांधकर बार-बार सूंघने से आने वाली छींको में आराम मिलता है।
- जीरा को भूनकर पीस लें और सेंधा नमक के साथ सेवन करने से राहत मिलती है। इसके साथ ही दांत दर्द में आराम मिलता है और मुंह से आने वाली दुर्गंध भी दूर होती है।
Also Read: साल 2021 में बढ़ सकता है बच्चों में खसरे का खतरा, ये है कारण
- जीरा, अजवायन, सौंफ को पीस कर नियमित रूप से सेवन करने से शरीर में शुगर नियंत्रित रहती है। इसके साथ ही जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है।
- जीरा में औषधीय गुणों के अलावा आयरन भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में खून की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS