अगर आप भी कमजोरी फील करते हैं तो तुरंत अपनाएं ये नुस्खे

अगर आप भी कम मेहनत के काम में अक्सर थकना, शरीर में दर्द रहना और सीढ़ियां चढ़ने-उतरने पर सांस फूलना जैसी समस्याओं का सामना रोजाना की लाइफ में करते हैं, तो ये आपके शरीर की कमजोर होने का संकेत है। वहीं शरीर के कमजोर होने पर छोटी-छोटी बीमारी भी गंभीर समस्या बन जाती है। इसके साथ ही रोजाना बीमार रहने से सेहत के अलावा दैनिक जीवन पर भी बुरा असर पड़ता है। अगर आप भी कमजोरी फील करते हैं। तो ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे है। जिसे अपनाकर इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।
अपनाएं ये उपाय
-अगर आप भी शरीर की कमजोरी यानि बार-बार होने वाली थकान से परेशान है, तो ऐसे में रोजाना दालचीनी पाउडर का शहद के साथ सेवन करें। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
- रोजाना जायफल, जावित्री और अश्वगंधा का चुर्ण का दूध के साथ दिन में 2 बार सेवन करने से शरीर में ताकत आती है, इसके साथ ही रक्त की कमी यानि आयरन की कमी दूर होती है। जिससे शरीर से कमजोरी और थकान में राहत मिलती है।
- नियमित रुप से पांच बादाम और पांच खजूर खाने से शरीर में ताकत आती है। जिससे शरीर में थकान कम महसूस होती है।
- गेहूं या किशमिश को रात में भिगोकर सुबह उसके पानी का सेवन करने से भी शरीर की कमजोरी को कुछ ही दिनों में खत्म किया जा सकता है।
- नियमित रुप से दूध और केले का सेवन करने से भी शरीर की कमजोरी दूर होती है साथ ही शरीर की हड्डियों में मजबूती आती है। इसलिए अक्सर जिम जाने वाले लोग दूध केले का सेवन करते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS