करीना कपूर समेत ये सेलेब्रिटी बनी हैं 40 के बाद मां, जानें इस उम्र में प्रेग्नेंट होने पर किन बातों का रखना चाहिए ध्यान

करीना कपूर ने आज अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। वे बी टाउन सेलेब्रिटीज की उन लिस्ट में शामिल हो गई हैं, जो 40 साल की उम्र पार करने के बाद मां बनी हैं। वहीं करनी एक बार फिर से मां बनने के काफी खुश हैं। इसी बीच आज हम उन एक्ट्रेसेस के बारे में बात करेंगे जो 40 साल की उम्र के बाद मां बनी हैं। इसके साथ ही आपको बताएंगे कि इस उम्र में प्रेग्नेंट होने पर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
फराह खान
फराह खान 43 साल की उम्र में मां बनीं थी। उन्होंने आईवीएफ के जरिए एक साथ ट्रिपलेट को जन्म दिया था।
अमृता सिंह
अम्रता सिंह ने 2001 में बेटे को जन्म दिया था। उस वक्त उनकी उम्र 43 साल थी। आपको बता दें कि वे साल 1991 में सैफ अली के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। वहीं साल 2004 में दोनों अलग हो गए थे।
Also Read: कंगना शुरू से ही बागी रही हैं, बचपन में पिता को दी थी थप्पड़ मारने की धमकी
वहीं अगर आप 40 की उम्र के बाद प्रेग्नेंट होने के बारे में सोच रही हैं, तो इसके लिए सबसे पहले डॉक्टर से सलाह लेकर जरूरी टेस्ट करवाएं। इस उम्र में प्रेग्नेंट होने के बाद बरती गई लापरवाही से गर्भपात होने की ज्यादा संभावना होती है।
40 की उम्र में प्रेग्नेंट होने के लिए बहुत जरूरी है कि आप अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करें। इसके लिए नियमित व्यायाम और योगा करें। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं, शराब-सिगरेट का अगर सेवन करती हैं, तो उससे दूरी बना लें। साथ ही लेट नाइट पार्टियों में जाने की बजाए भरपूर नींद लेना शुरू करें।
40 की उम्र में प्रेग्नेंट होने के लिए बहुत जरूरी है कि पीरियड्स नियमित रहें। अगर पीरियड्स नियमित नहीं रहेगा तो ओवुलेशन प्रक्रिया सही समय पर नहीं होगी। प्रेग्नेंसी के लिए ओवुलेशन प्रक्रिया और इनकी डेट्स के बारे में जानना जरूरी है। इसके लिए आप किसी अन्य दवाइयों की तुलना में जड़ी-बूटियों का प्रयोग करें। ये जड़ी-बूटियां आपको प्राकृतिक रूप से प्रेग्नेंट होने में मदद करेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS