खून की कमी दूर करने के लिए खाएं ये चीजें, हफ्ते भर में दिखेगा रिजल्ट

हेल्दी रहने के लिए बॉडी में खून का सही मात्रा में होना बहुत जरूरी होता है। सही डाइट नहीं लेना, गलत लाइफस्टाइल और हेल्थ प्रॉब्लम्स के कारण बॉडी में खून की कमी हो जाती है। जिसे एनीमिया भी कहा जाता है। पुरूषों के मुकाबले महिलाओं में खून की कमी ज्यादा देखने को मिलती है। स्टडी के अनुसार 70% प्रतिशत महिलाओं में यह परेशानी देखने को मिलती है। इसी बीच आज हम आपकी मदद के लिए आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे खाकर आप खून की कमी को पूरा कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इस बारे में।
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण
- आंखों के आगे अंधेरा छाना
- जीभ, नाखून और पलकों पर पीलापन
- शारीरिक थकान
- चेहरे व पैरों पर सूजन
- चक्कर , बेहोशी, सुस्ती
- अधिक बाल झड़ना
- लगातार सिरदर्द
- शरीर का ठंडा रहना
- सांस फूलना और धड़कन तेज होना
आहार में शामिल करें ये चीजें
- पालक
- अंजीर, बादाम
- टोफू
- मसूर की दाल
- बेरीज
- खजूर
- अखरोट
- तिल
- कद्दू
- अलसी के बीज
इन जूस का करें सेवन
- हरी पत्तेदार सब्जियों का जूस
- अनार का जूस
- पालक का जूस
- टमाटर का जूस
- चुकंदर का जूस
- आंवला का जूस
- गिलोय का जूस
विटामिन सी युक्त फूड
- संतरा
- नींबू
- ब्रोकली
- अंजीर
- फल
- साबुत अनाज
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS