Coronavirus: हर इंसान को पता होना चाहिए कोरोना वायरस से जुड़े ये Facts

Coronavirus: हर इंसान को पता होना चाहिए कोरोना वायरस से जुड़े ये Facts
X
Coronavirus : कोरोना वायरस का आतंक रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस खतरनाक वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं हालातों को देखते हुए देश को 21 दिनों के लिए लॉक डाउन किया गया।

Coronavirus: कोरोना वायरस का आतंक रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस खतरनाक वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं हालातों को देखते हुए देश को 21 दिनों के लिए लॉक डाउन किया गया है। इसके साथ ही लोगों में काफी दहशत देखने को मिल रही हा। वहीं सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस को लेकर काफी अफवाहे भी फैल रही हैं। इसी बीच आपकी मदद के लिए हम आपको कुछ Coronavirus Facts बताने जा रहे हैं। जो हर शख्स को पता होने चाहिए। तो चलिए जानते हैं उन सभी फैक्ट्स के बारे में।

- कोरोना पीड़ित लोगों को जितना समय इसे पहचानने में लगता है। उससे कई तेज की गति से कोरोना पीड़ित शख्स दूसरों में यह वायरस फैला सकता है। ऐसे में इसे हाइली कॉन्टेजियस कहा जा सकता है। यह Situation काफी खतरनाक ही है।

- इसके लक्षण को पहचानने में 2 से 14 दिन लग जाते हैं। वहीं कुछ लोग 8 से 10 दिन तक कॉन्टेजियस रहता है। जिसके बाद उसके जरिए इंफेक्शन होने के चांस लगभग खत्म हो जाते हैं।

- इससे पीड़ित शख्स 22 से 24 दिन तक इसको फैलाने की क्षमता रखता है।

- यह वायरस एक शख्स के शरीर में ज्यादा से ज्यादा 20 दिन तक रहता है। वहीं कुछ केस में यह वायरस 37 दिन तक भी पाया गया है।

- पीड़ित होने के बाद तकरीबन 6 से 12 दिन के अदंर इस वायरस के खिलाफ शरीर में एंटिबॉडीज बनने लगते हैं। इससे वायरस को खत्म किया जा सकता है। साथ ही इससे रोगी के जरिए संक्रमण फैलने की क्षमता भी कम हो जाती है।

- फिलहाल बहुत कम ऐसा देखा गया है कि जो शख्स कोरोना से ठीक हुआ है। उसे फिर से यह वायरस हुआ हो।

- उम्मीद लगाई जा रही है कि तेज गर्मी में इसे फैलने के चांस कम है। साइंटिस्ट का कहना है कि यह वायरस 2 डिग्री से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच काफी तेजी से फैलता है। इस वजह से आशंका लगाई जा रही है कि गर्म मौसम में यह इतनी तेजी से न फैले। फिलहाल अभी तक किसी ने भी इस बात की कोई पुष्टि नहीं की है।


Tags

Next Story