स्वाद के साथ ही कई बड़े गुणों से भरपूर है खरबूजा, इस तरह खाने से काट देता है बड़ी से बड़ी ये बीमारियां

मौसम के हिसाब से आने वाले फलों को खाने में कुछ और ही मजा है। इसकी वजह समय पर इनका स्वाद और शरीर के लिए फायदेमंद भी होना है। ऐसे में हम बात कर रहे हैं। गर्मी के सीजन में आने वाले खरबूजे की। यह स्वादिष्ट होने के साथ ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद और कुछ लोगों के हानिकारक भी साबित हो सकता है। दरअसल, जिन लोगों को हरदम खांसी, जुकाम रहता है, पाचनशक्ति कमजोर रहती है। ऐसे लोगों को खरबूजा खाने के एक से दो घंटे बाद तक पानी और दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। इसकी वजह सेहत में नुकसान से हैं। वहीं खरबूजा खाने से पहले इसे कुछ देर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। ऐसा करने पर खरबूजे में स्वाद और शरीर के लिए लाभ दोनों ही बढ़ जाते हैं।
खरबूजे में हैं कई बड़े गुण, इन बीमारियों को कर देता है ठीक
आयुर्वेद के अनुसार, खरबूजे में कैल्शियम, आयरन, विटामिन ए और विटामिन सी अच्छी खासी मात्रा में मिलता है। इतना ही नहीं खरबूजा शरीर और हड्डियों को सशक्त बनाने में बहुत ही मददगार है। इसके साथ ही यह स्कर्वी रोग की रोकथाम में सक्षम है। इस रोग में जांघों और पैरों में चकत्ते पड़ जाते हैं। मसूड़ों पर सूजन आ जाती है।
इन बीमारियों में खरबूजा खाने से मिलता है लाभ
-इसके सेवन से मूत्राशय संबंधित रोगों में लाभ मिलता है।
-त्वचा रोगों में इसका रस लगाया जाता है।
-इसके सेवन से कब्ज रोग में राहत मिलती है, पेट साफ होता है।
-यह वात, पित्त दोषों को शमन करने वाला है। शरीर में होने वाली जलन में भी उपयोगी है।
-सिरदर्द के लिए इसके बीजों को घी में भूनकर मिश्री के साथ सेवन करना हितकर है।
-गले की जलन के लिए इसके बीजों का काढ़ा बनाकर गरारे करना चाहिए।
-चेहरे के दाग-धब्बे, झांई के लिए इसके बीज और छिलका पीसकर चेहरे पर लगाना हितकर है।
-सीने में होने वाली जलन को शांत करने के लिए खरबूजे के बीज, खीरे के बीज बराबर लेकर पानी के साथ पीसकर पीने से लाभ होता है।
-छोटे बच्चों को अफारा हो जाए, गैस परेशान करे तो इसके बीजों को पानी के साथ पीसकर गुन-गुना कर पेट पर लेप लगाना हितकर है।
-दस्त की आरंभिक अवस्था में खरबूजे के गूदे में सोंठ, काली मिर्च और जीरे का चूर्ण डालकर सेवन करना चाहिए।
-मूत्रमार्ग में जलन हो तो इसके बीज पीसकर दूध में मिलाकर पिलाने से पेशाब खुल कर आएगा, जलन में लाभ होगा।
-गर्मी के कारण या लू लगने से परेशानी हो तो इसके बीजों को पानी के साथ पीसकर सिर पर और सारे शरीर पर लेप लगाना हितकर है।
उक्त सभी उपाय उपचार सामान्य हैं। प्रयोग करने से पहले अनुभवी आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह अवश्य लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS